एक्सप्लोरर

जेल से छूटे आजम खान को नई पार्टी बनाने की सलाह, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव को लेकर किया बड़ा दावा

हाई कोर्ट के आदेश पर आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो चुके हैं, जिसको लेकर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल है. वहीं मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए.

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की जेल से रिहाई के बाद मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल है. वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कठिन समय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान का साथ नहीं दिया. इसके साथ उन्होंने आजम खान को नई पार्टी बनाने की सलाह भी दी.

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान में कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं. उनकी रिहाई पर मुस्लिम समाज में बेहद उत्साह है, क्योंकि वह पिछले कई माह से जेल में बंद थे और रामपुर की जनता और शहर के विकास के लिए उन्होंने अहम काम किए हैं.

मुश्किल घड़ी में अखिलेश यादव ने छोड़ा साथ: मौलाना

मौलाना रजवी ने कहा कि आजम खान उस नेता का नाम है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा. उन्होंने मुलायम सिंह यादव को ‘मुल्ला मुलायम’ बनाया और उनकी मेहनत का नतीजा था कि मुलायम और फिर अखिलेश यादव कई बार मुख्यमंत्री बने.

रजवी ने कहा, 'अफसोस की बात है कि मुश्किल घड़ी में अखिलेश यादव ने उनका साथ नहीं दिया. आजम खान और उनका परिवार अकेले ही अपनी लड़ाई लड़ता रहा. यह अहसान फरामोशी का उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा कि आजम खान जेल से बाहर आने के बाद पूरे प्रदेश में अपने बिखरे हुए साथियों को एकजुट करें और नई राजनीतिक पार्टी का गठन करें.

उत्तर प्रदेश का मुसलमान आजम खान के साथ: बरेलवी

मौलाना रजवी ने सुझाव दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे अपने प्रत्याशी मजबूती से उतारें, ताकि समाजवादी पार्टी को उनकी हैसियत का पूरा अंदाजा हो. रजवी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान आजम खान के साथ खड़ा दिखाई देगा और उनकी नई राजनीतिक पहल का समर्थन करेगा. शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि आजम खान की रिहाई मुसलमानों के लिए एक प्रेरणा है और यह उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी.

ये भी पढ़ें:- GenZ और Nepo Kids पर मनीष तिवारी की पोस्ट पर बवाल, BJP ने राहुल गांधी से जोड़ा; कांग्रेस नेता को देनी पड़ी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation: इस राज्य में लागू हो गया महिला आरक्षण! 33 फीसदी सीटों पर इस पार्टी की महिलाएं लड़ेंगी चुनाव
इस राज्य में लागू हो गया महिला आरक्षण! 33 फीसदी सीटों पर इस पार्टी की महिलाएं लड़ेंगी चुनाव
Karnataka Politics Live: कर्नाटक में CM की कुर्सी पर बढ़ी खींचतान, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकराया
Live: कर्नाटक में CM की कुर्सी पर बढ़ी खींचतान, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकराया
'महंगाई की आग से...', PM मोदी ने गर्मी को लेकर शेयर की पोस्ट तो खरगे ने कसा तंज, कहा- लूट पर बोलिए
'महंगाई की आग से...', PM मोदी ने गर्मी को लेकर शेयर की पोस्ट तो खरगे ने कसा तंज, कहा- लूट पर बोलिए
भारत का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के कराची से मुंद्रा पोर्ट आई 1150 करोड़ की कोकेन जब्त
भारत का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के कराची से मुंद्रा पोर्ट आई 1150 करोड़ की कोकेन जब्त

वीडियोज

Bakrid Controversy: बकरीद से एक दिन पहले देशभर में भारी बवाल | Mumbai
Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah
Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
'कोई फायदा नहीं, पंजाब की तरह भद्द पिटेगी', कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच संजय निरुपम की कांग्रेस को चेतावनी
'पंजाब की तरह भद्द पिटेगी', कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच संजय निरुपम की कांग्रेस को चेतावनी
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
Raja Shivaji BO Day 26 Worldwide: ‘राजा शिवाजी’ ने 26वें दिन भी दुनियाभर में मचाया तहलका, खूब छापे नोट, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने चौथे मंगलवार भी दुनियाभर में मचाया तहलका, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Explained: 487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया... लेटिशिया के साथ हैवानियत की सस्ती सजा क्यों?
487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया! हैवानियत की सस्ती सजा क्यों
Rose Plant Care: जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget