एक्सप्लोरर

आयुष्मान भारत के तहत देश भर वेलनेस सेंटर का जाल बिछाया जाएगा: पीएम मोदी

पीएम ने आज वाराणसी के पार्टी मोर्चा और विभाग के कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी एप के जरिए संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पहली बार 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा.

नई दिल्ली: रोकथाम पर आधारित स्वास्थ्य सेवा (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत देश भर में ‘स्वास्थ्य सेवा केंद्रों ’(वेलनेस सेंटर) का जाल बिछाया जायेगा जिससे लोगों को अच्छी और सुगम स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. पीएम ने आज वाराणसी के पार्टी मोर्चा और विभाग के कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी एप के जरिए संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पहली बार 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा. करीब आधी आबादी को बीमारी से मुकाबला करने की ताकत मिलेगी.

 ‘वन रैंक, वन पेंशन’ से सेना से जुड़े लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया उन्होंने अपनी बातचीत में ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार के इस कदम से सेना से जुड़े लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. उन्होंने सेना और अर्द्धसैनिक बलों के लिये सर्विस वोटर रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का भी जिक्र किया और इससे जुड़ी वेबसाइट पर जानकारी लेने का सुझाव दिया. स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाने में अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब के परिवार में एक बार बीमारी घुस जाए जाए तो परिवार के सपने चूर चूर हो जाते हैं. ऐसे में रोकथाम पर आधारित स्वास्थ्य सेवा (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) पर बल देना जरूरी है.

देश का सर्वोत्तम अस्पताल बनेगा बीएचयू मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा कम खर्चीला हो और सुगम हो, यह भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज काशी आसपास के लोखों लोगों के लिये चिकित्सा सेवा का केंद्र बन गया है. वहां विभिन्न राज्यों से लोग इलाज कराने आते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में देश का सर्वोत्तम अस्पताल बनने जा रहा है. इस संदर्भ में एक सहमति ज्ञापन किया गया है जिसके माध्यम से सुविधाओं को बेहतर बनाया जायेगा. बीएचयू के मेडिकल कॉलेज को एम्स की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों को न केवल अच्छा इलाज मिले बल्कि उन्हें इसके लिये दूर नहीं जाना पड़े. इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सुदूर क्षेत्रों को टेली मेडिसिन नेटवर्क के जरिये काशी से जोड़ा जायेगा. वाराणसी में हेल्थ वेलनेस सेंटर भी खुलने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख की 23 अनमोल धरोहरें संरक्षित घोषित, प्रशासन का बड़ा ऐलान
लद्दाख की 23 अनमोल धरोहरें संरक्षित घोषित, प्रशासन का बड़ा ऐलान
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget