एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: जब अयोध्या में सर्वे करने घुसे केके मोहम्मद तो देखा मस्जिद के अंदर...

Ayodhya Ram Mandir Survey: अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि इस पर बहस होती रहती है कि ये मस्जिद थी या मंदिर है. इसको लेकर आर्कियोलॉजिस्ट केके मोहम्मद ने अपनी बात रखी.

KK Muhammed Survey: अयोध्या में खुदाई करके वहां मंदिर होने के सबूत निकालने वाले आर्कियोलॉजिस्ट केके मोहम्मद ने कहा है कि बाबरी मस्जिद की खुदाई के दौरान हिंदू प्रतीकों के कई स्तंभ मिले थे. ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि मस्जिद से पहले वहां पर मंदिर मौजूद था. उन्होंने ये भी बताया कि वो साल 1976 से 1977 के बीच पहली बार अयोध्या गए थे. आर्कियोलॉजी में उनकी पहली ट्रेनिंग ही वहां पर हुई थी.

दरअसल केके मोहम्मद ने लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने आर्कियोलॉजी को लेकर विस्तार से बात की. इसी दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में मिले हिंदू पिलर्स पर भी चर्चा की और बताया कि किस तरह से उन्हें मस्जिद में मंदिर होने के सबूत मिले.

कैसे की खुदाई?

इस बातचीत में मोहम्मद ने कहा, “जब टीम खुदाई के लिए अंदर जाती है तो पहले आसपास के इलाके को देखने का काम किया जाता है, उसके बाद तय किया जाता है कि इस एरिया में कुछ हो सकता है या नहीं. अब साल 1976-77 में टेक्नोलॉजी इतनी डेवलप नहीं हो पाई थी. ऐसे में हम लोगों को मस्जिद के अंदर जाना था लेकिन उसका ताला बंद था और वहां पर एक पुलिसकर्मी खड़ा था. उस जमाने में ये इतना बड़ा मुद्दा नहीं था. हमने पुलिसकर्मी से कहा कि हम शोध करने के लिए आए तो उन्होंने कहा कि आप अंदर चले जाइए.”

मस्जिद के अंदर क्या मिला?

उन्होंने आगे कहा, “जब हम लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि मस्जिद के जितने भी पिलर्स थे वो सभी मंदिर के पिलर्स थे. अब ये कैसे पता चला कि ये मस्जिद के नहीं मंदिर के पिलर्स हैं. तो वो हम देखकर ही पता लगा लेते हैं कि ये 12वीं शताब्दी का है या ये 15वीं शताब्दी का है. कहने का मतलब ये है कि एक आर्कियोलॉजिस्ट भवन के निर्माण की शैली से पता कर सकता है कि वो किस जमाने का है. इसे हम लोग स्टाइलिस्टिक रेटिंग कहते हैं.” वो आगे बताते हैं, “अंदर जाकर देखा कि मंदिर के पिलर्स को मस्जिद में कॉलम की तरह रीयूज किया गया था. उस दौरान वहां पर 12 पिलर्स मिले थे.”

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर मंथन, प्रसिद्ध मेलों के लिए भी तैयार हुआ प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget