एक्सप्लोरर

Aurangabad: ऑटो चालक ने की नाबालिग से छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से कूदी लड़की, ड्राइवर गिरफ्तार

औरंगाबाद में एक ऑटो चालक ने नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ की. बचने के लिए लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी. इसमें वह घायल हो गई. हालांकि पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Auto Driver Molested to minor: महाराष्ट्र के औरंगाबाद के उस्मानपुरा इलाके में एक ऑटो चालक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. लड़की ऑटो से अपने घर जा रही थी. उसी दौरान ऑटो चालक ने लड़की से अश्लील बातें और छेड़छाड़ की. लड़की ऑटो चालक की बातों से समझ गई थी कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है. मौका देख कर उसने सिल्ली खाना परिसर में चलते ऑटो से छलांग लगा दी. इसके चलते लड़की के सिर में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. 

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

लड़की को ऑटो या ड्राइवर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी. लेकिन क्रांति चौक पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसमें ऑटो रिक्शा का नंबर पता चला. बाद में पुलिस ने ऑटो चालक सैयद अकबर सैयद हामिद को गिरफ्तार कर लिया. उस पर पॉक्सो (Pocso) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये घटना 13 नवंबर की शाम की है. नाबालिग ट्यूशन खत्म करके घर लौट रही थी. उसी दौरान उसके साथ ये वाकया हुआ. फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं से की अपील

नाबालिग छात्रा को ऑटो के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी इसलिए पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं से अपील की है कि वे जब भी ऑटो रिक्शा में बैठें उस समय अपने मोबाइल से ऑटो का फोटो खींच लें ताकि किसी भी घटना से बच सकें.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर केस: तेजी से खुल रहा '35 टुकड़ों का राज', जांच के लिए भेजे गए हड्डियों और खून के सैंपल, बाथरूम में करता था शव काटने का काम

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget