एक्सप्लोरर

Australia Indian Degree: अब भारतीय डिग्रियों को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगी मान्यता, पीएम एंथनी अल्बनीज का एलान

Indian Degrees Validation In Australia: ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनके देश का डीकिन विश्वविद्यालय गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में अपना एक अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर स्थापित करेगा.

Australia PM Anthony Albanese: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घोषणा की है कि भारतीय डिग्रियों को अब ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को अंतिम रूप दिया है, जिसके जरिए भारतीय डिग्री को उनके देश में वैध माना जाएगा.

अल्बनीज ने कहा, "नए तंत्र का मतलब है कि यदि आप भारतीय छात्र हैं और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो आपकी कड़ी मेहनत से अर्जित डिग्री को घर लौटने पर मान्यता दी जाएगी. अगर आप ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या वाले भारतीय प्रवासियों के समूह (500,000 और इसका बढ़ना जारी है) के सदस्य हैं, तो आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे कि आपकी भारतीय योग्यता को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी."

शिक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति- पीएम
अल्बनीज ने एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में अपना एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांच खोलेगा. उन्होंने कहा, ''हमारे द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को आखिरी रूप दे दिया है."

भारत की यात्रा पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
भारत की यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने गुजरात में कहा कि भारतीय योग्यता वाले छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिन भारतीय छात्रों ने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की है, उनकी ऑस्ट्रेलियाई डिग्री को भी भारत में मान्यता मिल पाएगी.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और भारत की शिक्षा योग्यता को मान्यता देना भारत-ऑस्ट्रेलिया और उनके द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे लाखों छात्रों को लाभ मिलेगा. डिग्री को मान्यता देने के अलावा, प्रधानमंत्री अल्बनीज ने उन भारतीय छात्रों के लिए एक नई मैत्री छात्रवृत्ति की भी घोषणा की जो ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना चाहते हैं. मैत्री छात्रवृत्ति उन भारतीय छात्रों को दी जाएगी जो चार साल तक ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस की सरकार में बढ़ी जनसंख्या क्योंकि ठीक से बिजली नहीं दी', केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का अटपटा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget