एक्सप्लोरर

Doda Terrorist Attack: रियासी और कठुआ के बाद अब डोडा में आतंकी हमला, सेना के बेस पर गोलीबारी, 1 आतंकवादी ढेर

Attack on Army post in Jammu Kashmir: आतंकवादियों के हमले के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की. काफी देर तक चले मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया, जबकि गोली लगने से एक नागरिक के भी घायल होने की खबर है.

Attack on Army post in Jammu's Doda: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और हमला किया है. आतंकियों ने इस बार मंगलवार (11 जून 2024) को डोडा जिले में सेना के अस्थायी संचालन बेस (टीओबी) पर हमला करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि आतंकियों की गोली से एक नागरिक घायल हुआ है.   

हमले के बाद पुलिस और आतंकवादियों के बीच डोडा के छत्रकला में शुरू हुए एनकाउंटर में 6 सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है. जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन ने इस हमले को लेकर कहा, "गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एक नागरिक घायल हुआ है, लेकिन अब इलाका खतरे से बाहर है. ऑपरेशन अब भी जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं." बता दें कि रियासी और कठुआ के बाद जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में यह तीसरा आतंकी हमला है.

आतंकियों के मारे जाने के बाद हुआ हमला

डोडा जिले में यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घर पर आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ है.

दो अलग-अलग इलाकों में चल रहा एनकाउंटर

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात से जम्मू डिविजन के अलग-अलग जिलों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच दो एनकाउंटर हुए हैं. एक एनकाउंटर जम्मू के सांबा जिले के हीरानगर के सवाल इलाके में मंगलवार रात हुआ, जहां सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है. यहां फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान भी जख्मी हुआ. वही, दूसरा एनकाउंटर जम्मू के डोडा जिले के छत्रकला इलाके में चल रहा है. छत्रकला इलाके में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के एक अस्थायी बेस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद वहां एनकाउंटर शुरू हुआ. बीते तीन दिनों में जम्मू में तीन एनकाउंटर हो चुके हैं.

दो घरों को खुलवाया और शुरू कर दी फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक जम्मू के कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैदा गांव में सोमवार शाम करीब 7:55 मिनट पर दो से चार हथियार बंद आतंकी देखें गए थे. दो आतंकियों ने सौदा गांव में एक घर का दरवाजा खटखटाया और उस घर में महिला से पानी मांगा. महिला ने पानी देने से इनकार किया तो दोनों आतंकवादी इस महिला के बगल में रहने वाले ओमकार के घर के गेट पर गए. यहां पहुंचते ही दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में ओंकार की बाजू पर गोली लगी. आतंकियों ने वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहे एक दंपत्ति को भी निशाना बनाना चाहा, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. आतंकियों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के गांव वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी. जिसके बाद यहां पुलिस और सुरक्षा बल पहुंची. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लगातार कर रहे हैं संपर्क 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हमले को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर के सैदा गांव में एक घर पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ लगातार ऑनलाइन संपर्क में हूं. मैं एसएसपी कठुआ अनायत अली चौधरी के भी संपर्क में हूं जो मौके पर हैं. जिस घर पर हमला हुआ था उसके मालिक से भी फोन पर बात की है. आतंकवादियों की तलाश में अभियान चल रहा है. अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. मैं और मेरा कार्यालय लगातार संपर्क में हैं और घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी...', मणिपुर का जिक्र कर अशोक गहलोत ने मोहन भागवत से कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget