एक्सप्लोरर

प्रयागराज कांड के आरोपी लारेब हाशमी ने किया था लोन वुल्फ अटैक, ATS का चौंकाने वाला खुलासा

लारेब हाशमी की इंटरनेट हिस्ट्री से साफ है कि वो पाकिस्तानी मौलवी, कट्टरपंथियों की तकरीरें, जिहाद से जुड़े आर्टिकल, तालिबान के नरसंहार करने वाले वीडियो लगातार सर्च करता था.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमले के मामले की जांच कर रही एटीएस की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. एटीएस का कहना है कि आरोपी लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर पर लोन वुल्फ अटैक किया था. लारेब हाशमी बीटेक का छात्र है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोन वुल्फ अटैक की ट्रेनिंग आतंकी संगठन प्रशिक्षण के दौरान आतंकियों को देते हैं. इसमें हमलावर भीड़ भाड़ वाले इलाके, मार्केट जैसी जगहों पर अकेले ही घुस जाता है और हमला करता है. क्या लारेब को लोन वुल्फ अटैक की ट्रैनिंग दी गई या फिर वो सेल्फ  रेडिकलाइस है, इन दोनों ही एंगल की एटीएस जांच कर रही है. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब वे साफ हो चुका है कि लारेब का कंडक्टर पर हमला कोई पुराना टिकट को लेकर पैसों का विवाद नहीं है, बल्कि लारेब कट्टरपंथ और जिहाद के रास्ते पर था. लारेब ने ट्रेंड आतंकी की तरफ इस लोन वुल्फ अटैक को अंजाम दिया. लारेब की इंटरनेट हिस्ट्री से साफ है कि वो पाकिस्तानी मौलवी रिजवी, कट्टरपंथियों की तकरीरें, जिहाद से जुड़े आर्टिकल, तालिबान के नरसंहार करने वाले वीडियो, इजरायल फिलिस्तीन से जुड़े वीडियो लगातार सर्च करता और देखता था.

लारेब का मोबाइल, लैपटॉप और 3 डायरी खोलेगी आतंकी कनेक्शन के राज
पुलिस अब लारेब के मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच तो करवा ही रही है. साथ ही लारेब की ट्रेवल हिस्ट्री की भी पड़ताल कर रही है कि वो पिछले कुछ समय में किस-किस से मिलता था, कहां-कहां गया. कहीं इस पूरे मामले के तार उदयपुर कन्हैया कांड से ही तो नहीं जुड़े हैं या फिर किसी आतंकी संगठन ने लारेब को रेडिकलाइस किया है.

माफिया अतीक अहमद का फैन है लारेब हाशमी
लारेब हाशमी ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह बाहुबली माफिया अतीक अहमद का  फैन है. लारेब अतीक की तरह दबंग और बड़ा आदमी बनना चाहता है ताकि उसका भी नाम हो. इसी वजह से उसने अतीक की तरह सिर पर सफेद साफा बांधना शुरू कर दिया है. लारेब ने बताया कि अतीक की मौत पर भी वह काफी दुखी हुआ था. उसने यह भी कहा कि उसको पुलिस पर भरोसा नहीं और उसने अपना बदला पूरा कर लिया. अब वह सुकून से सो सकेगा.

यह भी पढ़ें:-
‘मुंबई में आतंकी घुस चुके हैं, हमलों को अंजाम देंगे’, पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget