एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ATS ने किया बड़ा खुलासा, निशाने पर था मशहूर सनबर्न फेस्टिवल

एटीएस ने इस दौरान कुछ लोगों के नाम भी बताए जो इस संगठन के अगले निशाने थे. ATS की मांग पर कोर्ट ने आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए 3 सितंबर तक कस्टडी में भेज दिया है.

मुंबई: महाराष्ट्र ATS ने पुणे में होने वाले सनबर्न फेस्टिवल में हमले की साजिश का खुलासा किया. कुछ दिनों पहले ATS ने हिंदुवादी संगठन के 4 लोगों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था. ATS आज कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट से कस्टडी मांगते हुए इस बात का खुलासा किया कि ये लोग पुणे में होने वाले सनबर्न फेस्टिवल को निशाना बनाने वाले थे.

एटीएस ने इस दौरान कुछ लोगों के नाम भी बताए जो इस संगठन के अगले निशाने थे. ATS की मांग पर कोर्ट ने आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए 3 सितंबर तक कस्टडी में भेज दिया है.

ATS ने देसी बम और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के आरोप में शरद कलसकर, वैभव राउत, सुधन्वा गोंधलेकर और श्रीकांत पानगरकर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्त में आए आरोपियों की आज अदालत में पेशी थी. पेशी के दौरान ATS ने ये खुलासा किया कि आरोपी सनबर्न फ़ेस्टिवल में धमाका करने की योजना बना रहे थे और बरामद किये गए देसी बम में से कुछ का इस्तेमाल इस हमले में किया जाना था.

महाराष्ट्र: एटीएस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

गिरफ्त में आए आरोपियों का मानना था कि इस तरह के फ़ेस्टिवल भारत की संस्कृति और सभ्यता को कलंकित करते हैं. जिसके चलते सनाथन संस्था ने इस फ़ेस्टिवल का गोवा में विरोध किया था. इस विरोध के बाद इस फ़ेस्टिवल को गोवा की बजाय पुणे में आयोजित किया जाने लगा था.

इसके पहले गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए एटीएस प्रमुख अतुलचंद्र कुलकर्णी ने कहा था, ‘हम उनसे (तर्कवादी) नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे और पत्रकार गौरी लंकेश (हत्या) मामले सहित तमाम सुलझाए जा चुके और अनसुलझे मामलों में पूछताछ करेंगे.’

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक गौरी लंकेश हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अमोल काले की डायरी से अगले कुछ टारगेट के बारे में जानकारी मिली है. इसमें 6 लोगों के नाम हैं. सूत्रों के मुताबिक इनकी हिट लिस्ट में CBI के एसपी नंदकुमार नायर का नाम भी था. नंदकुमार नायर ने ही दाभोलकर हत्याकांड में डॉ विरेंद्र तावडे के रूप में पहली गिरफ़्तारी की थी. तभी से सनातन और हिंदू जनजागृति समिति के लोग नायर पर नज़र बनाए हुए थे.

लेकिन सनातन संस्था के वकील ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया हैं.

महाराष्ट्र: नरेंद्र दाभोलकर हत्या और देसी बम बनाने के मामले में शिवसेना का पूर्व पार्षद गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget