एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Murder Case: ‘ये लोग आतंकवादी हैं...’, अतीक अहमद हत्याकांड पर असदुद्दीन ओवैसी का तीखा हमला, UAPA का भी किया जिक्र

Asaduddin Owaisi On Atiq Murder Case: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से राजनीति गरमा गई है. असदुद्दीन ओवैसी बार-बार सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं.

Atiq Ahmad and Ashraf Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया और सांसद रहे अतीक अहमद के साथ-साथ उसके भाई अशरफ अहमद की तीन हमलावर हत्या कर देते हैं. इस हत्याकांड को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं और राजनीति भी जमकर हो रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी लगातार बीजेपी सरकार पर हमला कर रहे हैं. मामले को लेकर एक बार फिर ओवैसी ने यूपी सरकार को घेरा है.

ओवैसी ने हैदराबाद में कहा कि उन्होंने (अतीक अहमद और उसके भाई पर गोली चलाने वाले) कहा कि हम मशहूर होना चाहते थे. ये मशहूर होना नहीं है, ये वो ग्रुप है जिसे हम टेरर सेल कहते हैं...हम पूछना चाहते हैं कि उनपर UAPA क्यों नहीं लगा? उन्हें 8 लाख का हथियार किसने दिया? आप याद रखो कि ये आतंकवादी हैं, ये रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये गोडसे के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं.

उन्होंने कहा, “हम खुशहाल हैं लेकिन हुक्मरानों से खुशहाल नहीं हैं. अरे हथकड़ियों में हैं, बेड़ियों में हैं और गोली मार रहे हैं. दिल्ली के नकली बादशाह से पूछना चाहते हैं...बताओ यह क्या हो रहा है. हम उत्तर प्रदेश के महाराज से पूछना चाहते हैं कि यह क्या हो रहा है. उन्होंने कहा था कि गोली का जवाब गोली से देंगे. अब जब गोली चल गई तो जो पुलिस वाले थे किसी ने अपना हथियार नहीं निकाला. ऐसा लग रहा था कि दूल्हे की बारात में आए हैं, निकालकर एक को तो गोली मारते. गोली मार दिए, अपने मकसद में कामयाब हो गए उसके बाद सरेंडर सरेंडर कर रहे हैं.”

ओवैसी के सवाल

उन्होंने कहा, “हम यह पूछना चाहते हैं कि जो बंदूक इस्तेमाल हुई वो आठ लाख की है, दो हो गई तो 16 लाख. इन लोगों के घर जब मीडिया वाले गए तो एक की अम्मा झोपड़ी में रहती है. तो इनके पास यह हराम की दौलत कहां से आई. यह 16 लाख का हथियार कहां से आया, यह गोलियां कहां से आईं. मैंने 12 घंटे के भीतर कहा था कि ये पेशेवर हैं.”

एआईएमआईएम चीफ ने कहा, “पुलिस के आईजी विजय शंकर सिंह ने कहा कि इन्हें एक महीने की ट्रेनिंग दी गई. एक और अधिकारी ने कहा कि इन्हें कम से कम 500 राउंड की ट्रेनिंग दी गई होगी. इससे मालूम होता है कि इन्हें ट्रेनिंग दी गई. इससे मालूम होता है कि यह मारने वाले गोडसे की नाजायज औलाद हैं. क्योंकि गोडसे ने भी गांधी को गोली से मारा था. यह गोडसे के वारिस हैं.”

‘मुझे अल्लाह ने बचा लिया’

ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा, “अल्लाह ने मुझे बचा लिया. जब उनसे पूछा गया कि तुमने ओवैसी पर गोली क्यों चलाई तो उन्होंने कहा कि ओवैसी को मारकर हम मशहूर होना चाहते थे. यह मशहूर होना नहीं है यह बाकायदा ग्रुप है जिसे हम टेरर सेल कहते हैं. हो सकता है फिर से कोशिश करें मुझे मारने की लेकिन मुझे परवाह नहीं है. हम अपने देश के प्रधानसेवक से और उत्तर प्रदेश के सीएम से पूछना चाहते हैं कि यह कैसे हुआ? इन पर UAPA क्यों नहीं लगा. इन्हें आठ-आठ लाख के हथियार किसने दिए.”

ये भी पढ़ें: Shaista Parveen Absconding: 'शाइस्ता परवीन और उसके बेटों की हो सकती है हत्या', बीएसपी नेता इमरान मसूद बोले- किससे लगाएं गुहार...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget