एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Son Case: मोहित जायसवाल अपहरण केस में अतीक अहमद की फाइल बंद, बेटे उमर के वकील की अर्जी पर रिपोर्ट तलब

Atiq Ahmed Case: प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल अपहरण केस में कोर्ट ने ये कहते हुए फाइल बंद कर दी है कि वह मर चुका है. वहीं उमर के वकील ने एक अर्जी दी है जिसपर कोर्ट ने जेल से रिपोर्ट मांगी है.

Mohit Jaiswal Kidnapping Case: प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाने और वहां उसके साथ मारपीट कर 45 करोड़ रुपए की संपत्ति के कागज पर हस्ताक्षर कराने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त उमर अहमद के वकील की अर्जी पर जेल अधीक्षक लखनऊ से रिपोर्ट तलब की है. दूसरी तरफ सीबीआई ने अतीक अहमद की मृत्यु रिपोर्ट दाखिल करने पर उसकी फाइल बंद कर दी है. सीबीआई के विशेष जज अजय विक्रम सिंह ने अभियोजन साक्ष्य के लिए अगली सुनवाई 19 मई को तय की है.

कोर्ट ने अतीक की फाइल को बंद करने के साथ ही अन्य आरोपियों की सुनवाई और गवाही के लिए 19 मई की तारीख निर्धारित की है. कोर्ट ने ये कहते हुए कि आरोपी की मौत हो चुकी है इसलिए किसी औपचारिकता की जरूरत नहीं है मामले को बंद कर दिया है. वहीं अतीक के बेटे और प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल के अपहरण मामले के आरोपी मोहम्मद उमर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. 

कोर्ट ने जेल अधीक्षक लखनऊ से मांगी रिपोर्ट
उमर के वकील विजय मिश्रा ने कोर्ट में एक अर्जी दी है जिसमें बताया कि जेल प्रशासन उन्हें उमर से मिलने नहीं दे रहा है. वकील ने कहा कि यह उसका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जेल प्रशासन आरोपी उमर को मनपसंद वकील रखने और अपना बचाव करने के अधिकार से वंचित रखने की कोशिश कर रहा रहा है. वकील मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कई बार अपने मुवक्किल से मिलने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें रोक दिया गया. इसी याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने जेल अधीक्षक लखनऊ से रिपोर्ट मांगी है. 

ये है मामला
साल 2019 में लखनऊ के प्रापर्टी डीलर मोहित जायसवाल का अपहरण हो गया था. उसके हाथ पांव बांधकर उसे देवरिया जेल ले जाया गया था जहां माफिया डॉन अतीक अहमद जो पहले से वहां कैद था उसने घोड़ा हांकने वाले चाबुक से उसे बहुत मारा और 45 करोड़ रुपए से भी अधिक कीमत की जमीन अपने नाम करा ली. इस मामले में पुलिस ने पहले तो कोई संज्ञान नहीं लिया, लेकिन जब बाद में मामला बढ़ गया तो केस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:

Operation Kaveri: खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget