एक्सप्लोरर

कहीं खुशी-कहीं गम! BJP और कांग्रेस को कहां नफा-नुकसान, तेलंगाना में BRS को झटका | पोल ऑफ पोल्स का आंकड़ा

Exit Poll: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी. इससे पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर समेत कई स्रोतों के एग्जिट पोल के नतीजें सामने आए हैं.

Assembly Elections 2023 Exit Poll: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश को लेकर अलग अलग दावे हैं, तो वहीं राजस्थान में कड़े मुकाबले में बीजेपी बढ़त बनाती हुई दिख रही है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है. साथ ही दक्षिण के अहम राज्य तेलंगाना में भी पार्टी पहली बार सत्ता में आ सकती है. मिजोरम में सत्तारूढ़ दल एमएनएफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है.

मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 88-112, कांग्रेस को 113-137 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं. राज्य में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है.

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, एमपी में बीजेपी को 95-115, कांग्रेस को 105-120 और अन्य को 0-15 सीटें मिल सकती हैं.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 140-162 सीटें, कांग्रेस को 68-90 सीटें, बीएसपी+ को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है.

एमपी को लेकर इंडिया टीवी-सीएमएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बाजेपी को 140-159 सीटें, कांग्रेस को 70-89 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं. जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, एमपी में बीजेपी को 100-123 सीटें, कांग्रेस को 102-125 सीटें और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं. 

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, एमपी में बीजेपी को 139-163 सीटें, कांग्रेस को 62-86 सीटें और अन्य को 1-9 सीटें मिल सकती हैं. रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, एमपी में बीजेपी को 118-130 सीटें, कांग्रेस को 97-107 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, एमपी में बीजेपी को 105-117 सीटें, कांग्रेस को 109-125 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के मुताबिक एमपी में बीजेपी को 106-116 सीटें, कांग्रेस को 111-121 सीटें और अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती हैं.

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल
कुल सीट- 90
बहुमत का आंकड़ा- 46

छत्तीसगढ़ को लेकर किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 36-48 सीटें, कांग्रेस को 41-53 सीटें और अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 35-45 सीटें, कांग्रेस को 46-55 सीटें और अन्य को 0-10 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां बीजेपी को 36-46 सीटें, कांग्रेस को 40-50 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिल सकती हैं. 

इडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 30-40 सीटें, कांग्रेस को 46-56 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां बीजेपी को 34-45 सीटें, कांग्रेस को 42-53 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं.

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 25-41 सीटें, कांग्रेस को 49-65 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं. रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में बीजेपी को 34-42 सीटें, कांग्रेस को 44-52 सीटें मिल सकती हैं. टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां बीजेपी को 32-40 सीटें, कांग्रेस को 48-56 सीटें और अन्य को 2-4 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां बीजेपी को 35-45 सीटें, कांग्रेस को 40-50 सीटे और अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं.

राजस्थान का एग्जिट पोल
कुल सीट- 199
बहुमत का आंकड़ा- 100

राजस्थान को लेकर किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 94-114 सीटें, कांग्रेस+ को 71-91 सीटें और अन्य को 9-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 98-105 सीटें, कांग्रेस+ को 85-95 सीटें और अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 80-100 सीटें, कांग्रेस+ को 86-106 सीटें, बीएसपी को 1-2 सीटें और अन्य को 8-16 सीटें मिल सकती हैं.

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 80-90 सीटें, कांग्रेस+ को 94-104 सीटें और अन्य को 14-18 सीटें मिल सकती हैं. जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 100-122 सीटें, कांग्रेस+ को 62-85 सीटें और अन्य को 14-15 सीटें मिल सकती हैं. न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 77-101 सीटें, कांग्रेस+ को 89-113 सीटें और अन्य को 2-16 सीटें मिल सकती हैं. 

पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 105-125 सीटें, कांग्रेस+ को 69-91 सीटें और अन्य को 5-15 सीटें मिल सकती हैं. रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 115 से 130 सीटें, कांग्रेस+ को 65 से 75 सीटें और अन्य को 12-19 सीटें मिल सकती हैं.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 108-128 सीटें, कांग्रेस+ को 56-72 सीटें और अन्य को 13-21 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 100-110 सीटें, कांग्रेस+ को 90-100 सीटें और अन्य को 5-15 सीटें मिल सकती हैं.

तेलंगाना का एग्जिट पोल
कुल सीट- 119
बहुमत का आंकड़ा- 60

तेलंगाना को लेकर किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीआरएस को 38-54 सीटें, कांग्रेस+ को 49-65 सीटें, बीजेपी+ को 5-13 सीटें और एआईएमआईएम को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में बीआरएस को 31-47 सीटें, कांग्रेस+ को 63-79 सीटें, बीजेपी+ को 2-4 सीटें, एआईएमआईएम को 5-7 सीटें मिल सकती हैं. जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में बीआरएस को 40-55 सीटें, कांग्रेस+ को 48-64 सीटें, बीजेपी+ को 7-13 सीटें और एआईएमआईएम को 4-7 सीटें मिल सकती हैं.

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में बीआरएस को 24-42 सीटें, कांग्रेस+ को 62-80 सीटे, बीजेपी+ को 2-12 सीटें और एआईएमआईएम को 0 सीट मिल सकती है. रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में बीआरएस को 46-56 सीटें, कांग्रेस+ को 58-68 सीटें, बीजेपी+ को 4-9 सीटें और एआईएमआईएम को 5-7 सीटें मिल सकती हैं.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में बीआरएस को 37-45 सीटें, कांग्रेस+ को 60-70 सीटें, बीजेपी+ को 5-7 सीटें और एआईएमआईएम को 6-8 सीटें मिल सकती हैं. टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के मुताबिक, तेलंगाना में बीआरएस को 48-58 सीटें, कांग्रेस+ को 49-59 सीटें, बीजेपी+ को 5-10 सीटें और एआईएमआईएम को 6-8 सीटें मिल सकती हैं.

मिजोरम का एग्जिट पोल
कुल सीट- 40
बहुमत का आंकड़ा- 21

मिजोरम के लिए किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में एमएनएफ को 15-21 सीटें, जेडपीएम को 12-18 सीटें, कांग्रेस को 2-8 सीटें, बीजेपी को 0 सीट और अन्य को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 3-7 सीटें, जेडपीएम को 28-35 सीटें, कांग्रेस को 2-4 सीटें और बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 14-18 सीटें, जेडपीएम 12-16 को सीटें, कांग्रेस को 8-10 सीटें और बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 10-14 सीटें, जेडपीएम को 15-25 सीटें, कांग्रेस को 5-9 सीटें और बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 17-22 सीटें, जेडपीएम को 7-12 सीटें, कांग्रेस को 7-10 सीटें और बीजेपी को 1-2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 14-18 सीटें, जेडपीएम को 10-14 सीटें, कांग्रेस को 9-13 सीटें और बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Assembly Elections Exit Poll: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget