एक्सप्लोरर

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2024 के लिए क्यों कहां जा रहा सेमीफाइनल, फैक्ट्स से समझें पूरी बात

Assembly Election 2023 Dates: चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार (9 अक्टूबर) को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया. आइए जानते हैं कि इन पांचों राज्य में चुनाव की बड़ी बातें क्या हैं.

Assembly Elections 2023: देश के पांच राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम, वो पांच राज्य हैं, जहां इस साल मतदान होंगे. 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में अभी लगभग छह महीने का वक्त है. यही वजह है कि पांच राज्यों के चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इस चुनाव के नतीजे कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं. 

चुनाव आयोग ने बताया कि मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले फेज और 17 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होने वाली है. राजस्थान में 23 नवंबर, जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. पांचों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे. 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस बनाम बीजेपी है. वर्तमान में मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार है. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार चला रही है. इस राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है, जहां बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी दमखम दिखाएंगी. वहीं, मिजोरम में कांग्रेस का मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट और जोराम पीपुल्स मूवमेंट से होगा. 

पांच राज्यों के चुनाव की बड़ी बातें क्या हैं?

  • देश में लोकसभा की कुल 545 सीटें हैं, जिसमें से 83 सीटें इन पांचों ही राज्यों में हैं. विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होने से पार्टियों का मनोबल भी बढ़ेगा.
  • बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ अहम हैं. पांचों राज्यों में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें इन्हीं तीन राज्यों में हैं.
  • 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 83 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 6 सीटें गईं. 
  • सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ा था. 
  • बीजेपी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार मिली. इसके बाद भी लोकसभा में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई. 
  • राजस्थान में हर 5 साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है. कांग्रेस से पहले यहां बीजेपी की सरकार रह चुकी है. 
  • छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद पिछले बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई. 
  • बीजेपी इस बार किसी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ रही है. लेकिन कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सीएम चेहरे को साफ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग आज करेगा 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 12 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget