एक्सप्लोरर

पंजाब, मेघालय, बेंगलुरू में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

कांग्रेस प्रत्याशी मिआनी डी शिरा ने मेघालय की अंपाति विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. इसके साथ ही विपक्षी कांग्रेस मेघालय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है.

नई दिल्ली: आज आए उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस के लिए खुशखबरी आई है. कांग्रेस ने पंजाब के शाहकोट विधानसभा सीट, बेंगलुरू शहर में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट और मेघालय की अंपाति विधानसभा सीट जीत दर्ज कर ली है. मेघालय में इस जीत के साथ ही कांग्रेस की राज्य विधानसभा में कुल 21 सीटें हो गई हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.

शाहकोट विधानसभा सीट, पंजाब

पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने आज शाहकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ को 38,801 मतों के अंतर से हराया. चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

लाडी को उपचुनाव में जहां 82,745 वोट हासिल हुए वहीं कोहाड़ को महज 43,944 वोट मिले. इस जीत के साथ ही 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 78 हो गई है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रत्तन सिंह कक्कड़ कलां को महज 1,900 वोट मिले.

राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट, बेंगलुरू

बेंगलुरू शहर में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 25,400 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की. एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के गठन के बाद यह पहला चुनाव है. गठबंधन साझेदार होने के बाद भी कांग्रेस और जेडीएस ने इस सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था. जेडीएस इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही.

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस के एन मुनिरत्ना को 1,08,064 वोट मिले जबकि उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार तुलसीमुनि राजू गौड़ा को 82,572 वोट मिले. जेडीएस उम्मीदवार जी एच रामचंद्र को महज 60,360 वोट मिले. रामचंद्र चुनाव से कुछ दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर जेडीएस में शामिल हुए थे. इस सीट पर पहले भी कांग्रेस का ही कब्जा था.कांग्रेस ने जीती अंपाति विधानसभा सीट, मेघालय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी

अंपाति विधानसभा सीट, मेघालय

कांग्रेस प्रत्याशी मिआनी डी शिरा ने मेघालय की अंपाति विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. इसके साथ ही विपक्षी कांग्रेस मेघालय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. इस सीट पर मिआनी के पिता मुकुल संगमा के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया गया था. मुख्य चुनाव अधिकारी एफ आर खरकोंगोर ने बताया, ‘‘कांग्रेस प्रत्याशी मिआनी डी शिरा ने 3191 वोटों से चुनाव जीत लिया. मिआनी के खाते में जहां 14,259 मत आए वहीं एनपीपी प्रत्याशी क्लेमेंट जी मोमिन को कुल 11,069 वोट मिले.’’

उन्होंने बताया कि तीसरे स्थान पर एक निर्दलीय प्रत्याशी सुभांकर कोच रहे जिन्हें 360 वोट मिले. शिरा के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने इस साल की शुरुआत में यह सीट खाली की थी जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया. पिछले विधानसभा चुनाव में मुकुल संगमा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी . बाद में उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी.

आज घोषित परिणाम के साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 21 विधायक हो गये हैं जो एनपीपी से एक ज्यादा है. राज्य में एनपीपी क्षेत्रीय दलों और भाजपा के सहयोग से गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget