एक्सप्लोरर

असम के 23 जिलों में घुसा बाढ़ का पानी, अबतक 18 की मौत, करीब 9.3 लाख लोग प्रभावित

ASDMA के मुताबिक राज्य के 2 हजार से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं, जबकि 68 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल को भी नुकसान हुआ है. बारपेटा और धेमाजी में सबसे बुरे हालात हैं.

गुवाहाटीः असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई, जिससे 23 जिलों में लगभग 9.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ की वजह से दो और लोगों की जान चली गई. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने यह जानकारी दी. असम में ब्रह्मपुत्र समेत सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

धेमाजी में एक और शख्स की मौत

एएसडीएमए की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण धेमाजी जिले के जोनाई क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि उदलगुरी जिले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है. दो और मौतों के साथ, इस साल बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 18 हो गई है.

एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नलबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के कारण 9.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

बारपेटा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

राज्य में बारपेटा सबसे ज्यादा प्रभावित जिले के तौर पर सामने आया है. यहां लगभग 1.35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि धेमाजी और नलबाड़ी में भी लगभग एक लाख लोगों को बाढ़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है.

बुलेटिन में कहा गया कि एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, नागरिक सुरक्षा और अंतर्देशीय जल परिवहन विभागों ने पांच जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,303 लोगों को निकाला है.

सरकार के मुताबिक अभी तक राज्य में 2,071 गांव बाढ़ के कारण डूबे हुए हैं जबकि 68 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैली फसल को नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के रिकॉर्ड 5493 नए केस, अब तक कुल 7429 लोगों की मौत Coronavirus: दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 421, संक्रमितों की संख्या 83,000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget