एक्सप्लोरर

Assam ABP CVoter Exit Poll Results 2021: असम में BJP दोबारा बनाएगी सरकार या कांग्रेस को मिलेगी कमान? एग्जिट पोल में जानें

Assam Exit Poll Results 2021: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एबीपी-न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. एग्जिट पोल में जानें क्या हैं इसके नतीजे-

ABP News C Voter Exit Poll 2021: कोरोना के कहर के बीच आज से तीन दिनों बाद असम विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी. इससे ठीक पहले एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. इस एग्जिट पोल में यह जानने की कोशिश की गई है कि बीजेपी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होगी या फिर पांच साल बाद कांग्रेस वापसी करेगी.

ABP News C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक, विधानसभा की कुल 126 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 58 से 71 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 53 से 66 सीटें मिल सकती हैं. राज्य में किसी भी एक दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है. यानि राज्य में कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

असम का एग्जिट पोल

किसे कितनी सीट ?
बीजेपी गठबंधन-  58-71
कांग्रेस गठबंधन 53-66
अन्य- 0-5

2016 के विधानसभा चुनाव में बीपीएफ यानि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने बीजेपी और असम गण परिषद (एजीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. इस बार के विधानसभा चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है. बीजेपी इस बार एजीपी और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ चुनाव लड़ रही है.

2016 के नतीजे
2016 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को 60 सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस को 26 सीटों से संतोष करना पड़ा था. इस चुनाव में असम गण परिषद ने 14, बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ ने 13 और बीओपीएफ ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Assam Exit Poll 2021 के मुताबिक, असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 42 फीसदी, कांग्रेस गठबंधन को 48 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

किसे कितने वोट ?
बीजेपी+ 42.9 फीसदी
कांग्रेस+ 48.8 फीसदी
अन्य - 8.3 फीसदी

असम विधानसभा चुनाव के में पहले चरण के तहत 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण में 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल को और तीसरे चरण में 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को वोट डाले गए थे. नतीजों की घोषणा पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी के साथ दो मई को होगी.

नोट- बंगाल में 8 चरण की वोटिंग आज खत्म हुई है जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हो गई थी. एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में एक लाख 88 हजार 473 मतदाताओं की राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 83 हजार वोटर शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर पल्स माइनस तीन फीसदी है.

West Bengal ABP Exit Poll Results 2021: ममता बनर्जी की पार्टी लगाएगी जीत की हैट्रिक या बीजेपी चखेगी सत्ता का स्वाद? जानें एग्जिट पोल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपनों से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget