एक्सप्लोरर

फिर निकला EVM का जिन्न! कांग्रेस ने BJP पर लगाए आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

Congress Allegation: कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि वोटिंग के दिन 26 अप्रैल को करीमगंज में वोटों में धांधली के बारे में चुनाव आयोग में 19 शिकायतें दर्ज कराई थीं. साथ ही 38 पोलिंग स्टेशन के नाम बताए थे.

Congress Allegation: असम में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी पर करीमगंज लोकसभा सीट में ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. दरअसल, असम की करीमगंज लोकसभा सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई थी, जिसके नतीजे 4 जून को देश के बाकी हिस्सों की सीटों के साथ घोषित किए गए थे.

करीमगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार कृपानाथ मल्लाह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. इस दौरान बीजेपी कैंडिंडेट ने कांग्रेस के हाफ़िज़ रशीद अहमद चौधरी को 18,360 वोटों से हराया था. चुनाव आयोग के अनुसार मल्लाह को 545,093 वोट मिले थे, जबकि चौधरी को 526,733 वोट मिले थे. हालांकि, चुनाव के नतीजे के कुछ दिनों बाद यह बात सामने आई कि इस सीट पर ईवीएम में डाले गए कुल वोट 1,136,538 थे, जबकि गिने गए कुल मत ईवीएम में डाक मतपत्र को छोड़कर 1,140,349 थे. जो डाले गए मतों से कुल 3,811 ज्यादा थे.

करीमगंज सीट पर पुनर्मतदान का हो आदेश 

कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जैसे ही हमें ईवीएम में डाले गए वोटों और गिने गए वोटों में अंतर के बारे में पता चला, हमने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है. ये चुनाव नतीजों पर सवाल उठाती है और भ्रष्ट आचरण को दर्शाती है. इसलिए, कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि करीमगंज में पुनर्मतदान का आदेश दिया जाना चाहिए. इस दौरान चौधरी ने चुनाव आयोग से लोकसभा सीट में पुनर्मतदान का आदेश देने और मामले का समाधान होने तक बीजेपी उम्मीदवार की जीत की घोषणा स्थगित रखने का आग्रह किया.

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठा सवाल- कांग्रेस उम्मीदवार

कांग्रेस उम्मीदवार हाफ़िज़ रशीद अहमद चौधरी ने कहा कि हमने गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए अपने पास उपलब्ध सभी विकल्पों को आजमाया है. ऐसे में 3,811 वोटों का अंतर चुनाव की निष्पक्षता पर शक पैदा करता है. चूंकि हमारी शिकायतों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए हमारे पास कानूनी उपाय अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

कांग्रेस उम्मीदवार ने बताया कि उन्होंने मतदान के दिन 26 अप्रैल को करीमगंज में वोटों में धांधली के बारे में चुनाव आयोग में 19 शिकायतें दर्ज कराई थीं और 38 मतदान केंद्रों के नाम भी बताए थे जहां ऐसी गड़बड़ियां हुईं थी.

करीमगंज सीट के रिटर्निंग ऑफिसर और डीसी को जांच का आदेश- मुख्य चुनाव अधिकारी

इस मामले में असम के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग गोयल ने मतगणना के 4 दिन बाद 8 जून को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि करीमगंज सीट के रिटर्निंग ऑफिसर और डीसी करीमगंज को इस कमियों की जांच करने और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला, कई राउंड फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget