एक्सप्लोरर

Assam Eviction Drives: 'हिंदू हों या मुसलमान, खाली करनी होगी जमीन,' अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Eviction Drives: हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, असम में सरकारी और वन की जमीन को खाली कराने का काम भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में रहने तक जारी रहेगा.

Assam Eviction Drives: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बुधवार (20 दिसंबर) को राज्य में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बात कही. उन्होंने कहा कि मठ की जमीन पर कब्जा करने वाले सभी लोगों को उसे खाली करना होगा चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान.

राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ (Kamalakhya Dey Purkayastha) के शून्यकाल में यह मुद्दा उठाए जाने के दौरान सरमा ने कहा कि बीजेपी (BJP) सरकार जमीन खाली कराने की व्यवस्था जारी रखेगी और इस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है. 

सरमा ने कहा कि असम में सरकारी और वन भूमि को खाली कराने का काम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सत्ता में रहने तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा, हम बटद्रवा सहित राज्यभर में सरकारी और वन भूमि को खाली कराएंगे.

सरमा ने कहा कि सत्रो (वैष्णव मठ) बटद्रवा की तरह ही असम के लोगों की संस्कृति व पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान, उन्हें सत्रो की जमीन खाली करनी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी से अतिक्रमण वाली जमीन खाली करने का आग्रह करते है. 

माइग्रेट लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए कोई नीति नहीं 

कांग्रेस के विधायक रकीबुल हुसैन ने सरकार से बटद्रवा में माइग्रेट किए गए लोगों को पीने का पानी, भोजन जैसी आवश्यकताओं पर गौर करने का आग्रह किया. इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, माइग्रेट किए गए लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए कोई नीति नहीं है. उन्होंने जमीन पर कब्जा करके कानून तोड़ा है, इसलिए हम उनके लिए शिविर नहीं बना सकते. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गैर सरकारी संगठन उनके लिए काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Tawang Clash: तवांग झड़प पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में प्रदर्शन, सोनिया बोलीं- जवाब क्यों नहीं दे रही सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget