एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते बेटी की शादी का आयोजन रद्द, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने बचे पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए

24 मार्च को अशोक प्रधान की बेटी की शादी दिल्ली के एक बड़े होटल में होनी थी. लेकिन लॉकडाउन के एलान के बाद घर पर ही 22 मार्च को शादी का आयोजन किया गया.

 

नई दिल्ली: देश इस वक्त कोरोना वायरस के संकटकाल से जूझ रहा है. इस लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि वह जितना सहयोग हो सके करें जिससे कि समाज के उस तबके तक मदद पहुंचाई जा सके जिनका कामकाज 21 दिन के लॉकडॉउन की वजह से पूरी तरह ठप हो गया है और जिसके सामने खाने-पीने की दिक्कतें खड़ी हो गई हैं. इसी को देखते हुए समाज के हर एक तबके से लोग सामने आए जिन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया. ऐसा ही योगदान पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने भी किया है. इन्होंने अपनी बेटी की शादी में खर्च होने वाले पैसे को प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान के तौर पर दे दिया है.

बेटी की शादी का आयोजन रद्द होने से बचे पैसे को दिया प्रधानमंत्री राहत कोष में

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान की बेटी की शादी 24 मार्च को दिल्ली के एक बड़े होटल में होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस के आपातकाल के चलते 24 तारीख को होने वाली शादी को 22 तारीख को घर पर ही आयोजित किया गया जिसमें सिर्फ घर के सदस्य शामिल हुए. इस सबके चलते हैं जो एक नामी होटल में आयोजन होना था उसको रद्द किया गया और उसके चलते जो पैसा बचा वह अशोक प्रधान ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया.

एक नामी होटल में होनी थी शादी लेकिन कोरोना की वजह से कार्यक्रम हुआ रद्द

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी. जिसमें उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के अपील के बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी जो कि 24 तारीख को होनी थी उसको सिर्फ एक निजी समारोह के तहत संपन्न किया. इसके बाद 21 लाख रुपये का योगदान प्रधानमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं क्योंकि ये संकट की घड़ी है. लिहाजा देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इसमें योगदान करें.

समाज के अलग-अलग तबकों से लोग कर रहे हैं प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान

इससे पहले समाज के अलग-अलग तबकों से लगातार इस तरीके की जानकारी सामने आ रही है. फिल्म स्टार से लेकर क्रिकेटर तक और राजनेताओं से लेकर आम जनता तक लगातार प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दे रही है. क्योंकि देश इस वक्त कोरोना वायरस से लड़ रहा है लिहाजा देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है. कोई प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देकर मदद कर रहा है तो हजारों लोग ऐसे भी हैं जो सीधे लोगों तक खाना-पीना पहुंचा कर मदद कर रहे हैं, क्योंकि इस लड़ाई में देश के हर एक शख्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है. जब पूरा देश एक साथ होगा तभी कोरोना से इस लड़ाई में देश को जीत मिलेगी.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget