एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का आप और बीजेपी पर हमला, कहा- चुनावी बॉन्ड का 95% प्रतिशत हिस्सा ले रही है भाजपा

अशोक गहलोत ने चुनावी चंदे को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी को घेरा है.उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी चंदे का 95 प्रतिशत हिस्सा लेती है, वहीं आप पैसे के जरिए मीडिया को नियंत्रित करती है.

Ashok Gehlot on BJP and AAP: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा को चुनावी चंदे का कुल 95 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है और दानदाता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे हैं. आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान में सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने भाजपा पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को धमकाने का आरोप भी लगाया है. वहीं आप और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक खबर को दबाने के लिए धन का इस्तेमाल करते हैं.

भाजपा को आरोपों में घेरा

गहलोत ने कहा कि अगर अन्य पार्टियों को दान दिया जाता है तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग चंदा देने वालों के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं. हमारे देश में चंदे पर भी एक ही पार्टी ने कब्जा कर रखा है. उन्होंने करोड़ों रुपये जमा कर रखे हैं, जिसका इस्तेमाल वे देशभर में पांच सितारा पार्टी कार्यालय बनाने में करते हैं.

गहलोत ने बताया कि चुनावी बॉन्ड की शुरुआत के बाद कुल दान का 95 प्रतिशत भाजपा को जा रहा है और दानकर्ता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे हैं. भाजपा ने एक मॉडल पेश किया है, जिसमें चंदे के माध्यम से एकत्र किए गए धन का उपयोग राज्य सरकारों को गिराने के लिए किया जा रहा है, जैसे उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक में किया.

कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार

शासन कर रही भाजपा पर अशोक गहलोत ने फासीवादी होने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की पार्टी किसी नीति, कार्यक्रम या सिद्धांतों के बजाय धार्मिक आधार पर चुनाव जीतती है. उन्होंने कहा, गुजरात महात्मा गांधी की भूमि है, लेकिन यहां हिंसा और अशांति का माहौल है. गुजरात की स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और समाज के सभी वर्ग भाजपा से नाखुश भी हैं. गहलोत ने कहा कि गुजरात से भाजपा की सरकार को हटाने का समय आ गया है और इसलिए कांग्रेस अगली सरकार के गठन के लिए तैयार है.

आप पर गहलोत का प्रहार

अशोक गहलोत ने भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी को भी घेरा. गहलोत ने आप और उसके राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर पैसे के जरिये मीडिया को नियंत्रित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, केजरीवाल जो कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है. केजरीवाल अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक समाचार को दबाने के लिए पैसा खर्च करते हैं. उनके टीवी साक्षात्कार भी नाटक होते हैं. उन्होंने पिछले तीन महीनों के दौरान ऐसा माहौल बनाया है कि सब कुछ (उनके पक्ष में) हो गया है, लेकिन यह सच नहीं है. लोग उनकी चालबाजी से वाकिफ हैं.

यह भी पढ़े: Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों का 1 या 2 नवंबर एलान संभव, इतने चरणों में हो सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget