एक्सप्लोरर

रेप के एक और मामले में आरोपी है आसाराम, दो पीड़िता कर रही हैं न्याय का इंतजार

आसाराम के खिलाफ सिर्फ बलात्कार के मामले ही नहीं हैं, बल्कि वह मध्य प्रदेश में 700 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों में भी मुकदमे का सामना कर रहा है. मामला मध्यप्रदेश के रतलाम में 200 एकड़ जमीन से संबंधित है.

नई दिल्ली: सोलह साल की लड़की से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले आसाराम के खिलाफ बलात्कार का यह कोई एकमात्र मामला नहीं है. दो महिलाओं ने भी आसाराम और उसके बेटे पर इस तरह के आरोप लगा रखे हैं और वे न्याय का इंतजार कर रही हैं. ये दोनों महिला बहनें हैं और उनका मामला गांधीनगर की एक अदालत में लंबित है. सूरत की रहने वाली इन बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम और उसके बेटे नारायण साई ने उन्हें बंधक बनाकर रखा और रेप किया.

आसाराम की पत्नी और बेटी पर भी पीड़िता ने लगाया है आरोप

जोधपुर बलात्कार मामले में आसाराम को जहां सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था, वहीं उसके बेटे नारायण साई को सूरत निवासी बहनों की शिकायत पर दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था. बड़ी बहन ने जहां यह आरोप लगाया था कि आसाराम ने गुजरात के मोटेरा आश्रम में उसके साथ 1997 से 2006 तक बार-बार रेप किया, वहीं छोटी बहन ने आरोप लगाया था कि साई ने सूरत स्थित एक आश्रम में 2002 से 2005 तक उसका यौन शोषण किया. इनमें से एक बहन ने यह भी आरोप लगाया था कि आसाराम की पत्नी और बेटी भी महिलाओं के यौन शोषण में इन दोनों लोगों की मदद किया करती थीं.

राज्य पुलिस ने 2014 में दायर अपने चार्जशीट में आसाराम के अलावा आरोपियों में उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती, और चार महिला अनुयायियों-ध्रुवबेन, निर्मला, जस्सी और मीरा का नाम भी लिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने के शुरू में आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी थी और मामले में सबूत दर्ज करने का काम पूरा करने में देरी को लेकर गुजरात पुलिस की खिंचाई की थी. सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया को पांच हफ्ते के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया था.

जबीन कब्जा करने के आरोपों में मुकदमें का सामना कर रहा है आसाराम

कोर्ट ने पुलिस से मुकदमे की स्थिति के बारे में पूछते हुए कहा था, ‘‘महीनों तक ऐसा नहीं चल सकता है.’’ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि पीड़िताओं का बयान दर्ज कर लिया गया है. आसाराम के खिलाफ सिर्फ बलात्कार के मामले ही नहीं हैं, बल्कि वह मध्य प्रदेश में 700 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों में भी मुकदमे का सामना कर रहा है. मामला मध्यप्रदेश के रतलाम में 200 एकड़ जमीन से संबंधित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget