एक्सप्लोरर

रेप केस में आसाराम दोषी करार, जानें- कितना बड़ा है साम्राज्य और उनके किंगडम की पूरी कहानी

राजस्थान के माउंब आबू में साधना से साधु जीवन की शुरुआत की और धीरे-धीरे आसाराम की ख्याति ऐसी बढ़ी कि देश दुनिया में उनके 400 से ज्यादा आश्रम हो गए.

नई दिल्ली: नाबालिग लड़की से रेप के केस में आज राजस्थान के जोधपुर की अदालत ने आसाराम को दोषी करार दिया है. आसाराम के समर्थक कोई हिंसा ना करें इसलिए जोधपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. आसाराम के समर्थकों को शहर में घुसने से रोका जा रहा है, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है. हर अनहोनी से निपटने की तैयारी हो चुकी है. यहां आपको बताते हैं कि आसाराम का साम्राज्य कितना बड़ा है, उनकी  संपत्ति कितनी है. पढ़ें आसाराम के किंगडम की पूरी कहानी...

कितना बड़ा है आसाराम का साम्राज्य? 77 साल के आसाराम का असली नाम आशूमल थाऊमल सीरुमलानी है. आसाराम का जन्म ब्रिटिश हुकूमत में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह जिले में हुआ था जिसे अब शहीद बेनजीराबाद के नाम से जाना जाता है. राजस्थान के माउंब आबू में साधना से साधु जीवन की शुरुआत की और धीरे-धीरे आसाराम की ख्याति ऐसी बढ़ी कि देश दुनिया में उनके 400 से ज्यादा आश्रम हो गए.

चार करोड़ फॉलोअर्स का दावा आसाराम बापू की कथा में बड़ी संख्या में भक्त जुड़ते थे. इसके साथ ही टीवी के माध्यम से भी देश ही नहीं दुनियाभर में कथा का प्रसराण होता था. अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक आसाराम के देश भर में दो से चार करोड़ फॉलोअर्स हैं. गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

देश में 400 आश्रम

रेप केस में आसाराम दोषी करार, जानें- कितना बड़ा है साम्राज्य और उनके किंगडम की पूरी कहानी आसाराम बापू के देशभर में 400 से ज्यादा आश्रम होने का दावा किया जाता है. उत्तर पूर्वी राज्यों, केरल और तमिल्लनाडु को छोड़कर हर राज्य में उनके आश्रम होने का दावा किया जाता है. आसाराम के भक्त आश्रम से प्रकाशित साहित्य के जरिए भी उनसे जुड़ते. आसाराम अपनी प्रवचनों लोगों को निरोगी होने के मंत्र भी दिया करते थे.

दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति आसाराम की कुल संपत्ति करीब दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है, जिसमें ज्यादातर संपत्ति ट्रस्ट के नाम है. आसाराम की संस्था पत्रिकाओं, प्रार्थना पुस्तकों, सीडी, साबुन, अगरबत्ती, धूपबत्ती और तेल जैसी सामाग्री बेचती है जिससे उसकी करोड़ों की कमाई होती है.

आसाराम के अच्छे दिनों में उनकी दो पत्रिकाएं ऋषिप्रसाद और लोक कल्याण सेतु की 14 लाख प्रतियां हर महीने बिकती थीं. इनसे सालाना करीब 10 करोड़ रुपए के आसपास रकम आती थी. आयकर विभाग की जांच में 2300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की अघोषित संपत्ति सामने आई है.

हर क्षेत्र के दिग्गजों से रिश्ते

रेप केस में आसाराम दोषी करार, जानें- कितना बड़ा है साम्राज्य और उनके किंगडम की पूरी कहानी आसाराम जब प्रवचन करते थे तब उनके मंच पर राजनीति, खेलकूद, सिनेमा समेत कई अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों की मौजूदगी देखी जाती थी. नेताओं की बात करें आसाराम की वेबसाइट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दिवंगत राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, वरिष्ठ लाल कृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और प्रेम कुमार धूमल आसारा के भक्त थे. आसाराम की वेबसाइट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का को भी उनका भक्त बताया गया है.

WATCH: आसाराम रेप केस के गवाहों पर किस तरह से हुए हमले और कैसे हुई उनकी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget