एक्सप्लोरर

लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'चीन पर करम किसानों पर सितम....ऐ जान-ए-वफा ये जुल्म न कर'

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे कि वो चीन के सैनिक हों. सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा.

नई दिल्ली: हैदराबाद से लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चीन का नाम लेने में डर लगता है. ओवैसी ने कहा कि इस चीन ने 45 साल के बाद भारत और चीन की सरहद पर हमारे बीस जवानों को मार दिया. आज अरुणाचल प्रदेश में भारत की एलएसी में चीन ने एक गांव को बसा दिया. इसके साथ ही लोकसभा में उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी और एक शेर पढ़ते हुए सरकार को घेरा.

उम्मीद है पीएम मोदी चीन का नाम लेंगे

असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि आखिर क्या डर है कि सरकार और खासकर प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं. मुल्क की जमीन पर चीन कब्जा करते जा रहा है. उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि जब वजीर-ए-आजम अपना रिप्लाई देंगे तो चीन का नाम लेंगे."

भारत सरकार ने क्या तैयारी की हुई है?

लोकसभा में अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने कहा, "चीन आज भी उन इलाकों में अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है. अपनी फौज को बढ़ा रहा है. मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि जब बर्फ पिघल जाएगी, दोबारा चीन हमला करेगा भारत की फौज पर...आप इसके लिए क्या तैयारी कर रहे हैं. जिस जगह पर हमें इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना था वहां नहीं बनाया उसे टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर बना दिया."

किसानों के साथ जुल्म कर रही है सरकार

ओवैसी ने कहा कि किसानों के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है जैसे कि वे चीन की फौज हैं. जो चीन की फौज से बर्ताव किया जाना था सरकार किसानों के साथ वैसा बर्ताव कर रही है. किसानों के साथ ये जुल्म क्यों किया जा रहा है. सरकार को इन तीनों कानून को वापस लेना पड़ेगा.

ओवैसी ने पढ़ा ये शेर

इस दौरान ओवैसी ने मशहूर शायर साहिर लुधियानवी के एक शेर में कुछ बदलाव करते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "चीन पे करम, किसानों पर सितम, रहने दे थोड़ा सा भरम, ऐ जान-ए-वफा ये जुल्म न कर."

लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, किसान नेताओं को लेकर कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget