एक्सप्लोरर

Exclusive: KCR और नीतीश कुमार में से किसे पीएम देखना चाहते हैं असदुद्दीन ओवैसी? बताई अपनी पसंद

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी को वन टू वन नहीं हराया जा सकता. अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे उन्हें ही फायदा होगा.

Asaduddin Owaisi On Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election) को लेकर देश में अभी से सियासत तेज हो गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, शरद यादव समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी. अब एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एबीपी न्यूज के खास शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार, 2024 के चुनावों को लेकर बात की. साथ ही विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के लिए अपनी पसंद बताई. 

असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार का साथ देने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार ने 2002 के दंगों के वक्त बीजेपी का साथ दिया था. वे उस समय रेल मंत्री थे, लेकिन उन्होंने गोधरा कांड को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की. फिर बाद में नीतीश ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार भी बनाई है. फिर बीजेपी का साथ छोड़ा, बाद में फिर से 2017 में बीजेपी के साथ चले गए और अब फिर उनसे अलग हो गए हैं. नीतीश कुमार कहां ठहरेंगे, ये मालूम नहीं है. नीतीश के मिजाज में कोई ठहराव नहीं है.  

केसीआर और नीतीश कुमार में से किसे चुना?

लोकसभा चुनाव के बाद केसीआर और नीतीश कुमार में से किसी पीएम बनता देखना चाहेंगे. इस पर ओवैसी ने कहा कि ये देश की जनता तय करेगी, रही बात केसीआर की तो वे बड़े काबिल हैं. केसीआर ने तेलंगाना बनाया है. तेलंगाना का विकास करने के लिए केसीआर को क्रेडिट दिया जाना चाहिए. केसीआर जब भी सही काम करते हैं तो हमारी पार्टी उनको सपोर्ट देती है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार के लिए सिर्फ तीन लोगों का ही नाम क्यों लूं, देश में 543 सीटें हैं. 130 करोड़ में से कोई भी पीएम बन सकता है. 

"पीएम मोदी को वन टू वन नहीं हरा सकते"

ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी को वन टू वन नहीं हराया जा सकता. अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे मोदी को ही फायदा होगा. उनसे मुकाबला करने है तो आपको 540 सीटों पर मुकाबला करना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि मैं देश में खिचड़ी सरकार चाहता हूं. पीएम मोदी तो एक संस्कृति और एक धर्म की बात करते हैं. देश में किसी शहजादे या दीदी, नीतीश या चाचा के लिए सरकार ना हो. ये सरकार देश और जनता के लिए बननी चाहिए. 

"कुछ लोगों को मुस्लिम नेतृत्व बर्दाश्त नहीं"

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बिहार (Bihar) में एआईएमआईएम के विधायक के आरजेडी (RJD) में जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये हरकत जिसने भी की है हम उसका जवाब सीमांचल और बिहार में ही जाकर देंगे. हम लोगों ने बीजेपी, आरजेडी, कांग्रेस सबके खिलाफ चुनाव लड़ा था. कुछ लोगों को मुस्लिम नेतृत्व बर्दाश्त नहीं है.

ये भी पढ़ें- 

आप Nitish Kumar के विरोधी है तो बिहार में उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं ?

मदरसे में क्या पढ़ाना है वो मदरसा तय करेगा, शिशु मंदिर का भी सर्वे होना चाहिए : Asaduddin Owaisi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget