एक्सप्लोरर

तीन तलाक बिल पर बोले ओवैसी-इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट, इसे जन्म-जन्म का मसला मत बनाइये

आज लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा चल रही है और असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, इसे जन्म-जन्म का मसला मत बनाइये. ये जन्म जन्म का साथ नहीं है बल्कि एक जन्म का कॉन्ट्रैक्ट है.

नई दिल्लीः लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा जारी है और सरकार की कोशिश है कि इसे आज ही पास करा लिया जाए. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसके पक्ष में आज जोरदार दलीलें पेश कीं, वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में तीन तलाक बिल के खिलाफ जोरदार तर्क पेश किए.

ओवैसी ने लोकसभा में तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए कहा कि अगर शौहर तलाक देता है तो उसे मेहर की रकम का कई गुना बीवी को देना होता है. इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, इसे जन्म-जन्म का मसला मत बनाइये. ये जन्म जन्म का साथ नहीं है बल्कि एक जन्म का कॉन्ट्रैक्ट है. ये सरकार उस वक्त कहां गई थी जब इनके एक मंत्री पर मीटू का इल्जाम लगा था. 23 लाख हिंदू महिलाएं अपने पति से अलग रह रही हैं और इनके लिए सरकार के पास कुछ नहीं है.

तीन साल के लिए आप शौहर को जेल डाल देंगे तो शौहर अपनी बीवी को रहन-सहन का खर्चा कहां से देगा, बीवी के पास अपने गुजारे के लिए पैसा कहां से आएगा. तीन तलाक बिल के जरिए अगर आप शौहर को जेल भेजने के लिए तैयार हैं तो बीवी के गुजारे के खर्चे के लिए किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं है. आप शौहर को गिरफ्तार करेंगे तो शौहर और बीवी के बीच आगे क्या होगा. 3 साल के बाद शौहर जेल से बाहर आएगा तो क्या बीवी उसका स्वागत करेगी, इन सब बातों के लिए बिल में किसी तरह का कोई जिक्र नहीं है.

असदुद्दीन ओवैसी ने ये भी कहा कि सरकार मॉब लिचिंग पर बिल लेकर नहीं आ रही है, सरकार मीटू पर कुछ नहीं कर रही हैं लेकिन तीन तलाक बिल पर सरकार बिना तैयारी के इसे लागू करना चाहती है.

इससे पहले बिल को लेकर जानकारी देते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि पिछली लोकसभा में यह बिल पास होकर राज्यसभा चला गया था लेकिन सदन भंग होने की वजह से इसे बाकी कानूनों की तरह इसे भी दोबारा लोकसभा में लाना पड़ा है. रविशंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बात की. उन्होंने कहा कि यह पीड़ा की बात है कि जनवरी 2017 से तीन तलाक के 574 मामले आए, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 345 फैसले आए हैं. यह आंकड़े आज से दो-तीन दिन पहले तक के हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget