एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: डिलीट किए गए WhatsApp मैसेज हासिल करने की कोशिश में NCB, बैंक डिटेल्स की भी पड़ताल

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने छापेमारी के दौरान कथित तौर पर कुछ आरोपियों के पास से एमडीएमए बरामद किया था. एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसे कहां से हासिल किया.

Mumbai Drugs case: नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) मुंबई ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल पहले ही ऐसे कुछ आरोपियों के लेन-देन के रिकॉर्ड एकत्र कर चुका है, जिनसे 'व्यावसायिक' इस्तेमाल में लाए जाने वाले या बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त हुए थे. एजेंसी आरोपियों की आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है.

अधिकारी ने कहा कि जांच दल आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटाए गए संदेशों और व्हाट्सएप चैट को निकाल रहा है और जांच कर रहा है कि क्या उन्होंने एक दूसरे के साथ संवाद करने के लिए किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है.

एनसीबी ने छापेमारी के दौरान कथित तौर पर कुछ आरोपियों के पास से एमडीएमए बरामद किया था. अधिकारी ने कहा कि यह पदार्थ ज्यादातर यूरोप और अमेरिका से मंगवाया जाता है और एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसे कहां से हासिल किया.

जांच में सहयोग कर रही हैं अनन्या पांडे 
एनसीबी अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री अनन्या पांडे से एनसीबी ने मामले के संबंध में पूछताछ की है और वह जांच में सहयोग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एजेंसी ने शहर में छह स्थानों पर तलाशी ली और कुछ संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए. इससे पहले सुबह शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में एनसीबी कार्यालय पहुंचते देखा गया.

एनसीबी 26 अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए निर्धारित आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करेगी. एनसीबी 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापा मारने और कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के बाद से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-
Money Laundering Case: करोड़ों की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का खुलासा- नोरा फतेही को गिफ्ट की थी लग्जरी कार

Bigg Boss 15: बिग बॉस में एंट्री से पहले इस हसीना को डेट कर रहे थे Karan Kundra, क्या Tejasswi Prakash को दे रहे हैं धोखा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget