एक्सप्लोरर

आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे केजरीवाल, दिल्ली चुनाव के बाद दोनों की पहली मीटिंग

अरविंद केजरीवाल और अमित शाह के बीच दिल्ली चुनाव के बाद यह पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक में होगी.

नई दिल्ली: दिल्ली का मुख्यमंत्री पद तीसरी बार संभालने के बाद आज अरविंद केजरीवाल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी. केजरीवाल सरकार ने कई मौकों पर गृहमंत्री के बयान पर निशाना साधा था. मुलाकात के बाद दोपहर 3.45 बजे प्रेसवार्ता में एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं.

अब चुनाव खत्म होने के बाद दोनों के बीच यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है. चुनाव के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक में होगी. बताया जा रहा है कि यह शिष्टाचार भेंट होगी.

बता दें कि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है और केजरीवाल सरकार इसको पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात बार-बार कहती आई है. साथ ही दिल्ली की कानून व्यवस्था सहित कई अहम जिम्मेदारी भी फिलाहल केंद्र सरकार के अधीन है. इन मुद्दों पर पहले भी केजरीवाल की सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव होता रहा.

इस बार मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण समारोह में केजरीवाल ने सहयोग के रास्ते पर चलने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा था कि पीएम का आशीर्वाद भी उन्हें मिले यह इच्छा रखते हैं. ऐसे में अमित शाह के साथ आज दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं. वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ आट सीटों पर संतोष करना पड़ा. दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget