एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Elections: गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने ऑटोरिक्शा चालकों के लिए किए कई एलान, बोले- दरवाजे पर मिलेंगी RTO की सेवाएं

Arvind Kejriwal: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) होने हैं. ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने यहां के चालकों से तमाम वादे किए और पार्टी का प्रचार करने के लिए भी कहा.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सोमवार को अहमदाबाद शहर में ऑटोरिक्शा चालकों की एक सभी को संबोधित किया. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ऑटोरिक्शा चालकों से वादा किया कि वह उन्हें उत्पीड़न से बचाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उनकी दहलीज तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की सेवाएं उपलब्ध करायेंगे. 

केजरीवाल ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालकों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने चालकों से अनुरोध किया कि वे दिल्ली की तरह यहां भी अपने यात्रियों के बीच और सोशल मीडिया के माध्यम से आप का प्रचार-प्रसार करें. दरअसल, गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) होने हैं. इसी को लेकर सभी पर्टियां यहां की जनता को लुभाने की जुगत में लगी हुई हैं. 

चालकों के एक कॉल से होते हैं सारे काम 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान लगभग 1.5 लाख चालकों को दो बार पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान किया. दिल्ली में लाइसेंस के नवीनीकरण, स्वामित्व परिवर्तन और परमिट या आरसी से लोन हटवाने जैसे कार्यों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है. एक फोन नंबर पर कॉल करते ही दिल्ली सरकार का एक अधिकारी आपके दरवाजे पर पहुंच जाता है. 

चालकों को नहीं देनी पड़ेगी रिश्वत

केजरीवाल ने कहा कि इससे रिश्वतखोरी रुकेगी. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर दिया जाने वाला पैसा बच जाएगा. उन्होंने कहा कि आपको कोई रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी लेकिन, इसके लिए आपको ‘आप’ की सरकार बनानी होगी.

धारा-188 से किया जाएगा मुक्त 

कार्यक्रम में मौजूद कुछ ऑटोरिक्शा चालकों ने दावा किया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पुलिस द्वारा परेशान किया गया था. इसपर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को धारा-188 से मुक्त कर किया और गुजरात में भी ऐसा ही करेंगे. साथ ही पार्टी अपने वादे के अनुरूप 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी, जिससे ऑटोरिक्शा चालकों को पैसे बचाने और महंगाई से निपटने में मदद करेगी. 

ये भी पढ़ें: 

Punjab Politics: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात, क्या अपनी पार्टी का बीजेपी में करेंगे विलय?

RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर बवाल, कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं आग लगाओ यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget