एक्सप्लोरर

वैक्सीन की कमी टीकाकरण में सबसे बड़ी अड़चन, दिल्ली में 5-6 दिन की वैक्सीन बाकी, करीब 2.60 करोड़ वैक्सीन की और ज़रूरत- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर ने यह चेतावनी दी है कि कोरोना की तीसरी वेव भी आ सकती है. उसके ऊपर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जाहिर की है और लोग भी बहुत चिंतित हैं. तीसरी वेव से लोगों को बचाने के लिए यह वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है.

राजधानी दिल्ली में 18 से 44 साल की आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका, दिल्ली सरकार के स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए हैं. हालांकि इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी बात कही है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी अड़चन वैक्सीन की कमी है.

जल्द ही करीब 300 स्कूलों में शुरू होगा वैक्सीनेशन 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का अभियान खूब जोर शोर से चल रहा है. पिछले कुछ दिनों में जब से 45 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ है, स्कूलों के अंदर टीकाकरण शुरू किया गया. मैं खुद देखकर आया हमारे युवाओं में जबरदस्त उत्साह है. खूब युवा आ रहे हैं और टीका लगवा रहे हैं. जो सरकार ने इंतजाम किए हैं उसको लेकर भी लोग बहुत खुश हैं. लगभग 100 स्कूलों में हम लोगों ने यह व्यवस्था की है इसको बढ़ाकर अब 3 गुना करने जा रहे हैं. आने वाले समय में करीब ढाई सौ से तीन सौ स्कूल में वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे. बहुत सारे लोग दिल्ली के बाहर जैसे फरीदाबाद, सोनीपत, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों से आकर दिल्ली में वैक्सीन लगवा रहे हैं.

दिल्ली को 40 लाख वैक्सीन मिली, 2.60 करोड़ की और ज़रूरत

दिल्ली में वैक्सीन की ज़रूरत के बारे में बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में करीब 1 लाख वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है, 50 हज़ार 45 साल से कम उम्र के लोगों को और 50 हज़ार 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को. आज सबसे बड़ी अड़चन हमारे सामने है कि वैक्सीन की बहुत कमी है. अगर हमें वैक्सीन की डोज़ पर्याप्त मात्रा में मिल जाए तो हम 3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर देंगे. दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ है, करीब एक करोड़ लोग 18 से 45 साल के बीच के हैं 50 लाख लोग 18 साल से कम उम्र के हैं और 50 लाख लोग 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं तो करीब डेढ़ करोड़ लोग हो गए जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है. इनको दो डोज़ लगाने हैं तो करीब तीन करोड़ डोज़ वैक्सीन हमें चाहिए. 3 करोड़ में से दिल्ली सरकार को अभी 40 लाख के करीब वैक्सीन मिली है. यानी 3 महीने में 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन और चाहिए. जिसका मतलब है लगभग 80 से 85 लाख वैक्सीन प्रति महीने चाहिए अगले 3 महीने के लिए. अगर इतनी वैक्सीन हमें उपलब्ध कराई जाए तो दिल्ली के लोगों को 3 महीने के अंदर हम वैक्सीनेट कर सकते हैं. हालांकि इन डोज़ से भी थोड़ी ज्यादा ही डोज़ की जरूरत पड़ेगी क्योंकि एनसीआर के इलाकों से भी लोग दिल्ली में वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं.

दिल्ली में 5-6 दिन की वैक्सीन बाकी

वैक्सीन लगाने की क्षमता और दिल्ली में बाकी वैक्सीन के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 80 से 85 लाख वैक्सीन हर महीने लगाने के लिए रोजाना करीब 3 लाख वैक्सीन लगानी होंगी. 1 लाख वैक्सीन हम पहले ही 100 स्कूलों में लगा रहे हैं, इसको हम 300 स्कूल करने जा रहे हैं तो हम अपनी क्षमता 3 लाख वैक्सीन प्रतिदिन बड़े आराम से कर सकते हैं. इसमें कोई दिक्कत नहीं है. केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए. आज की तारीख में हमारे पास 5 से 6 दिन की वैक्सीन दिल्ली में बची है जो कि हम तेजी से लगा रहे हैं.

18 साल से कम उम्र के लोगों के लिये भी जल्द हो वैक्सीन का इंतज़ाम

केजरीवाल ने कहा कि अगर हम दिल्ली के लोगों का वैक्सीनेशन लें तो यही एक चीज है जो हमें तीसरी लहर से बचा सकती है. मुझे पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार अभी तक जैसे मदद करती आई है इसमें भी हमारी मदद करेगी. हमें खासतौर पर बच्चों की बहुत चिंता है 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अभी यह वैक्सीन नहीं लग सकती मेरी सभी एक्सपोर्ट से और केंद्र सरकार से अपील है कि इनके लिए भी जल्द से जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए ताकि उनको भी वैक्सीन लगाई जा सके.

भारत को सब्सिडी के साथ मिलेंगे कोरोना के 19 से 25 करोड़ वैक्सीन- GAVI 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9वीं क्लास के छात्रों के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE के फैसले पर तमिलनाडु के BJP नेता ने किया विरोध
9वीं क्लास के छात्रों के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE के फैसले पर तमिलनाडु के BJP नेता ने किया विरोध
BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, CM माझी ने की पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, CM माझी ने की पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
डेमोग्राफिक बदलाव से एक्शन में सरकार, हाई लेवल कमेटी के पीछे 1951-2011 तक सिमटी हिंदुओं की आबादी
डेमोग्राफिक बदलाव से एक्शन में सरकार, हाई लेवल कमेटी के पीछे 1951-2011 तक सिमटी हिंदुओं की आबादी

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget