एक्सप्लोरर

सदस्यता गंवाने जा रहे 20 विधायकों से मिलेंगे केजरीवाल, दिल्ली में क्रिकेट खेलते दिखे

विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से केजरीवाल सरकार पर कोई खतरा नहीं है, क्योंकि उसे दिल्ली विधानसभा में भारी बहुमत हासिल है.

नई दिल्ली: लाभ का पद मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता कभी भी रद्द हो सकती है. इस मामले में विधायकों को अयोग्य घोषित किये जाने की सिफारिश चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति भवन भेज दी है. इस पूरे विवाद के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्रिकेट खेलते दिखाई दिए. दरअसल दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आय़ोजन किया गया है. अरविंद केजरीवाल इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. केजरीवाल ने एक बॉल खेलकर इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है. सदस्यता गंवाने जा रहे 20 विधायकों से मिलेंगे केजरीवाल, दिल्ली में क्रिकेट खेलते दिखे आप विधायक विवाद पर बोले अन्ना- हमने पहले ही रास्ते अलग कर लिए थे, अब कोई संपर्क नहीं है वहीं, इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा है कि चुनाव आयोग ने जो फैसला किया है वो ग़लत है. केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कानून और नियमों को ताख पर रखकर फैसला दिया है. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने ससदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द कर दिया था. बावजूद इसके किसी विधायक की सदस्यता रद्द नहीं हुई. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के एजेंट के रूप में फैसला दिया है. अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे. लाभ का पद विवाद: केजरीवाल का ट्वीट, कहा- अंत में जीत सच्चाई की होती है बता दें कि अब नजरें इस बात पर हैं कि राष्ट्रपति चुनाव आयोग की सिफारिश पर कब मुहर लगाते हैं. उल्लेखनीय है कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक राष्ट्रपति आयोग की अनुशंसा मानने को बाध्य हैं. विधायकों या सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर अंतिम फैसला लेने से पहले राष्ट्रपति चुनाव आयोग की राय लेते हैं. चुनाव आयोग की राय के मुताबिक ही राष्ट्रपति इन याचिकाओं पर फैसला करते हैं. ये भी देखने वाली बात है कि क्या राष्ट्रपति आप विधायकों की जो याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई के लिए लंबित है उस पर सुनवाई के बाद फैसला लेंगे या फिर उससे पहले. दिल्ली की 20 सीटों का त्वरित सर्वे: बीजेपी-आप को 8-8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गई अनुशंसा में आयोग ने कहा है कि 13 मार्च 2015 को संसदीय सचिव बनाये गये आप के 20 विधायक 08 सितंबर 2016 तक लाभ के पद पर रहे. इसलिये दिल्ली विधानसभा के विधायक के तौर पर ये अयोग्य घोषित होने योग्य हैं. वर्तमान मामले में 21 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की याचिका दी गई थी लेकिन एक विधायक ने कुछ महीने पहले ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, इन विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से केजरीवाल सरकार पर कोई खतरा नहीं है, क्योंकि उसे दिल्ली विधानसभा में भारी बहुमत हासिल है. विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने से उसके विधायकों की संख्या घटकर 45 हो जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Assembly Election 2026: केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
PM Modi Meet With CM LIVE: मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक शुरू, मिडिट ईस्ट संकट को लेकर हो रही चर्चा
PM Modi Meet With CM LIVE: मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक शुरू, मिडिट ईस्ट संकट को लेकर हो रही चर्चा
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
बंगाल चुनाव: ममता का शुभेंदु पर पलटवार, बोलीं- मैं किसी के पैसे की चाय तक नहीं पीती, चोर कहना बंद करें
बंगाल चुनाव: ममता का शुभेंदु पर पलटवार, बोलीं- मैं किसी के पैसे की चाय तक नहीं पीती, चोर कहना बंद करें

वीडियोज

Iran US Israel War: ईरान के हमलों से दहला Middle East, हर तरफ आग की चिंगारी | Iran israel War
महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Delhi rain viral video: दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
Embed widget