एक्सप्लोरर

मंत्री बनने के 18 महीने बाद आतिशी की हुई दिल्ली! केजरीवाल के मास्टर स्ट्रोक का मकसद ये रहा

Atishi Delhi CM: अरविंद केजरीवाल की राजनीति को समझें तो एक तरीके से वो देश में ट्रेंड सेट करने वाले नेता बन चुके हैं. सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि बनाए रखते हुए वो मुस्लिमों में भी लोकप्रिय हैं.

Delhi CM Atishi: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (17 सितंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं आतिशी अब नई सीएम होंगी. उन्होंने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. पिछले साल 9 मार्च को दिल्ली सरकार की मंत्री बनने वाली AAP की आतिशी करीब 18 महीने बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. 

जब से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का एलान किया था, तब से ही कई नामों की चर्चा हो रही थी. हालांकि, बाजी मारी केजरीवाल कैबिनेट में शिक्षा और जल समेत 14 मंत्रालयों को संभाल रही आतिशी ने. रेस में कई नाम चल रहे थे, लेकिन केजरीवाल ने उत्तराधिकारी आतिशी को बनाया है. इस स्थिति में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आतिशी को सीएम बनाकर केजरीवाल ने दिल्ली की सियासी बाजी पलट दी है? 

केजरीवाल के इस्तीफे से निकले क्या संदेश?

अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देकर ये संदेश देने की कोशिश की है कि वो बेदाग हैं और उन्हें फंसाया गया है. AAP सुप्रीमो ने कुर्सी छोड़कर अपनी कट्टर ईमानदार वाली छवि को मजबूत करने की कोशिश की है. चुनावी माहौल में उन्होंने इस्तीफे का दांव खेलकर विपक्ष से इस्तीफा मांगने वाला एक बड़ा मुद्दा छीन लिया है.

AAP चीफ के इस्तीफे से होगा कितना फायदा? 

दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब अरविंद केजरीवाल हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव पर फोकस कर पाएंगे. इसके साथ ही आतिशी के जरिए महिला विरोधी छवि होने का दाग भी धोने की कोशिश होगी. दिल्ली में आतिशी की साफ और संघर्ष करने वाली नेता की छवि को भुनाने की कोशिश होगी. 

जाति की राजनीति को तरजीह न देकर भी दिल्ली को संदेश दिया गया है. केजरीवाल के इस्तीफे से पहले दिल्ली की राजनीति में शराब घोटाले की चर्चा हो रही थी. वहीं, अब इस्तीफे के दांव से केजरीवाल ने उस चर्चा को दागदार-बेदाग और ईमानदार-बेईमान की तरफ मोड़ दिया है.

क्या केजरीवाल का दांव है मास्टर स्ट्रोक?

अरविंद केजरीवाल की राजनीति को समझें तो एक तरीके से वो देश में ट्रेंड सेट करने वाले नेता बन चुके हैं. सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि बनाए रखते हुए वो मुस्लिमों में भी लोकप्रिय हैं. अब अगले साल दिल्ली में जो चुनाव होंगे, उसमें विपक्ष को आतिशी का विकल्प पेश करना होगा.

आतिशी को सीएम बनाकर अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. उनमें से एक सियासी निशाना महिलाओं को साधने का भी है. आतिशी के जरिए केजरीवाल ने आधी आबादी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से स्वाति मालीवाल की कथित पिटाई का मामला सामने आया था, उसके चलते पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:

'जिंदगी आसान कर दी', बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक तो बोले मौलाना मदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget