अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- वोट के लिए कराती है दंगा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''बीजेपी और कांग्रेस ने वोट की राजनीति का लाभ लेने के लिए हरियाणा में जाटों और गैर जाटों के बीच दंगे करवाए. पिछले तीन साल के दौरान हरियाणा में जातिवाद के नाम पर काफी हिंसा हुई है और खट्टर सरकार गहरी नींद में है.''

हिसार: दिल्ली के बाद हरियाणा में जड़ें जमाने की कोशिश में जुटे आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए दंगाई पार्टी करार दिया है. हिसार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ''बीजेपी ने तीन सालों में कुछ नहीं किया. एक ही काम कर सकती है बीजेपी. दंगे करवाने वाली पार्टी है बीजेपी. हिंदू-मुस्लिम में दंगा करवाना हो, ये इसमें माहिर हैं, दो मिनट में करवा देंगे.''
मोदी सरकार को घेरने के लिए आपसी मतभेद भुला कर एकजुट होने लगा है विपक्ष
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''बीजेपी और कांग्रेस ने वोट की राजनीति का लाभ लेने के लिए हरियाणा में जाटों और गैर जाटों के बीच दंगे करवाए. पिछले तीन साल के दौरान हरियाणा में जातिवाद के नाम पर काफी हिंसा हुई है और खट्टर सरकार गहरी नींद में है.''
केजरीवाल की नजर किसानों पर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने को लेकर ‘हरियाणा बचाओ रैली’ के दौरान केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने पर आप इन सिफारिशों को जरूर लागू करेगी.
साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 37 लोगों की मौत, कई लोग लापता
रविवार को हिसार के पुराना कॉलेज ग्रांउड से मिशन 2019 का शंखनाद करते हुए केजरीवाल ने दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट कर दिया है कि वह स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करेगी.
साथ ही, उन्होंने वादा किया कि हरियाणा में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर ना सिर्फ किसानों के लिए आयोग की सिफारिशें लागू की जाएगी बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी बेहतर काम किया जाएगा.
महिलाओं के कपड़े चुराता था ये गैंग, यूपी पुलिस ने पकड़े दो शातिर, 5 फरार
आप नेता ने कहा कि हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार ने जिस भ्रष्टाचार को शुरू किया था, उसे खट्टर सरकार ने पांच गुणा आगे बढ़ा दिया. देश के बैंकों को असुरक्षित बताते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह देश की जनता को बताएं कि लोगों का पैसा लेकर भागे नीरव मोदी और विजय माल्या को स्वदेश वापस कब लाया जा रहा है.























