पंजाब, गोवा में हार के बाद अरविंद केजरीवाल हो रहे हैं ट्विटर पर ट्रोल

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन्हें पंजाब चुनावों में अपनी जीत का पूरा भरोसा था उनके लिए आज का दिन बेहद निराशाजनक रहा. सत्ता पर काबिज होने का सपना देखने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब में तीसरे नंबर पर सिमट गई. वैसे चुनावी नतीजे आने से पहले अरविंद केजरीवाल के घर और आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर जश्न की तैयारियां थीं. अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तीन रंगों के गुब्बारों से सजावट की गई थी और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन का इंतजाम इस उम्मीद में किया गया था कि पार्टी की जीत के आंकड़ें बड़े पर्दे पर देखे और दिखाए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सुबह पार्टी दफ्तर के बाहर जो उत्साह देखा जा रहा था वो लगभग 2 घंटों के भीतर ही मायूसी में तब्दील हो गया.
हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और गोवा चुनाव की सारी ताकत झोंक दी थी और कई दिनों तक दिल्ली को छोड़कर पंजाब और गोवा के चुनावी समर के लिए वहां डेरा डाला था. लेकिन आज जब नतीजों का ऐलान हुआ तो आम आदमी पार्टी पंजाब में तीसरे स्थान पर आई और गोवा में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुला यानी आप को एक भी सीट नहीं मिली.
इसी बारे में जब पंजाब की सत्ता पर काबिज होने जा रहे अगले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तूफान की तरह आए और गायब भी हो गए. उनका यहां पकड़ नहीं बन पाई.
अब सब यही कयास लगा रहे हैं कि लगातार केंद्र सरकार को कोसने वाले आप संयोजक केजरीवाल इन नतीजों के बाद क्या करने वाले हैं. हालांकि इस हार के बाद ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल को ट्रोल करना तुरंत शुरू हो गया.#ArvindKejriwal is like a summer storm which came & has gone: #AmarinderSingh; Thanks #SoniaGandhi, Rahul for support.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2017
#LiveCartoon #sattaKaGulal Here goes the fifth one... #ArvindKejriwal #initialtrends ???? pic.twitter.com/X67iXXTtRI — MANJUL (@MANJULtoons) March 11, 2017
लोगों ने तस्वीरें डालकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच हार-जीत के अंतर का मजा लिया.
लोगों ने आम आदमी पार्टी के चुनावी नतीजे आने से पहले के स्लोगन और बैनरों की तस्वीरें डालकर पार्टी के ओवर कॉन्फिडेंस पर सवाल उठाए.How to stop @BJP4India from winning#ArvindKejriwal #Lolwa #ElectionResults pic.twitter.com/DaPhWa3KBn
— Yaganesh derashri ???? (@YaganeshD) March 11, 2017
Now that's some overconfidence! #AAP #arvindkejriwal #Goaelections2017 and #PunjabElection2017 #ElectionResults pic.twitter.com/DTvZ7rPAZT — Pancham (@Pancham_Tyagi) March 11, 2017
ट्विटर पर #ArvindKejriwal के नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और इस पर ज्यादातर ट्वीट अरविंद केजरीवाल के मजाक उड़ाने वाले ही दिख रहे हैं.
Source: IOCL



























