एक्सप्लोरर

अरुण जेटली ने महागठबंधन पर कहा-महत्वाकांक्षी समाज ‘सामूहिक आत्महत्या’ नहीं करता

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्षी दलों के महागठबंधन को अव्यावहारिक करार देते हुए कहा कि आगामी आम चुनाव में महत्वाकांक्षी समाज सामूहिक आत्महत्या नहीं करेगा.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्षी दलों के महागठबंधन को अव्यावहारिक करार देते हुए कहा कि आगामी आम चुनाव में महत्वाकांक्षी समाज सामूहिक आत्महत्या नहीं करेगा. जेटली ने ‘2019 के लिए एजेंडा- मोदी बनाम अराजकता’ शीर्षक वाले फेसबुक पोस्ट में कहा कि आम चुनावों के लिए विपक्षी दलों की मोदी विरोधी एजेंडा अपनाने और चुनावी गणित का लाभ उठाने की दो तरफा रणनीति है.

जेटली ने लिखा, ‘‘क्या 2019 का चुनाव 1971 का प्रतिरूप होगा? यह मोदी बनाम अव्यावहारिक और अल्पकालिक गठबंधन होगा या यह मोदी बनाम अराजकता होगी.’’

बता दें कि जेटली चिकित्सकीय जांच के लिए इस समय अमेरिका में हैं. जेटली ने 1971 आम चुनावों को याद करते हुए कहा कि तब विपक्ष ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ एकजुट होकर ‘महागठबंधन’ बनाया था. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास प्रभावशाली नेता थे और मीडिया में हमें शुरुआती बढ़त प्राप्त थी. इसके अलावा कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई थी. परिणाम घोषित हो गए थे. भारत ने नकारात्मकता को नकार दिया था. वर्ष 2019 का भारत 1971 से काफी आगे बढ़ चुका है. महत्वाकांक्षी समाज कभी सामूहिक आत्महत्या नहीं करता. वह भेड़ चाल में शामिल होता.’’

जेटली ने कहा कि हर आम चुनाव की अपनी अलग पटकथा होती है जिसे मौजूदा राजनीतिक माहौल लिखता है. भारत में 2019 की राजनीतिक लड़ाई के लिए विपक्ष की दो तरफा रणनीति है. पहली रणनीति, मोदी विरोधी नकारात्मक एजेंडा और दूसरी रणनीति चुनावी गणित से लाभ उठाने के लिए बेतरतीब राजनीतिक गठबंधन करना है.

जेटली ने कहा कि विपक्षी राजनीति ने प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक के तौर पर चार नेताओं को आगे किया है जो नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के इच्छुक हैं. जेटली ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति संतुष्टि का स्तर काफी ऊंचा है. यदि ऐसा नहीं होता तो कई अलग-अलग ताकतों को उनके खिलाफ एकजुट होने की क्या आवश्यकता थी? यह उनकी लोकप्रियता और एक तय वापसी का ही डर है जो उन्हें साथ लेकर आया है.’’

जेटली कहा कि कोलकाता में विपक्षी दलों की मोदी विरोधी रैली कांग्रेस अध्यक्ष की गैर मौजूदगी के कारण मुख्य रूप से ‘‘एक गैर- राहुल गांधी रैली’’ बन गई. जेटली ने कहा, ‘‘सभी महत्वाकांक्षी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थान लेने के लिए काल्पनिक रणनीतियां अपना रहे हैं और कांग्रेस केवल पीछे की सीट पर बैठने का सपना देख सकती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget