एक्सप्लोरर

पत्रकार राजीव शर्मा पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप, यू-ट्यूब पर डाले भारत-चीन संबंधों के 327 वीडियो

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि गिरफ्तार पत्रकार शर्मा सीमा पर भारतीय रणनीति और सैनिकों की तैनाती संबंधी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर चीनी खुफिया एजेंसियों को दे रहे थे. मामले की जांच की जा रही है.

शासकीय गोपनीयता कानून के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा ने दिसंबर से अपने यूट्यूब चैनल पर भारत-चीन संबंधों सहित कई मुद्दों पर 300 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं. स्वतंत्र (फ्रीलांस) पत्रकार शर्मा के यूट्यूब चैनल राजीव किष्किंधा पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसे 17 दिसंबर, 2019 को बनाया गया था और इसके 12,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं. शर्मा के चैनल पर डाले गये वीडियो के लगभग 6,33,600 ‘व्यूज’ (लोगों ने देखा) भी हैं.

शर्मा के चैनल पर 327 वीडियो हैं, जिसमें वह कई विषयों पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे भी शामिल हैं. गत 14 सितंबर को शर्मा ने अपना आखिरी वीडियो भारत-चीन टकराव पर पोस्ट किया था, जिस दिन उन्हें दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था.

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि गिरफ्तार पत्रकार शर्मा सीमा पर भारतीय रणनीति और सैनिकों की तैनाती संबंधी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर चीनी खुफिया एजेंसियों को दे रहे थे. मामले की जांच की जा रही है.

क्या है मामला? स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि पिछले कुछ समय से भारतीय एजेंसी आरोपी पत्रकार राजीव शर्मा पर नजर बनाए हुए थी. इस दौरान यह जानकारी मिली की फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज चीनी सेना की विभिन्न एजेंसियों को उपलब्ध करा रहा है. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई, जिसके बाद पुलिस ने 14 सितम्बर को राजीव शर्मा के साथ-साथ चीनी महिला किंग शी व नेपाली युवक शेर सिंह उर्फ राज बोहरा को गिरफ्तार कर लिया. चीन के लिए जासूसी के आरोप में फ्रीलांस पत्रकार गिरफ्तार, निशानदेही पर एक चीनी महिला और नेपाली युवक भी पकड़े गए

क्या है पुलिस का दावा पुलिस का कहना है कि राजीव शर्मा के पास से भारतीय सेना से जुड़े काफी अहम व गोपनीय दस्तावेज मिले हैं. इसके साथ ही लैपटॉप, 10 मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड आदि बरामद किए हैं, एटीएम कार्ड(चीनी एटीएम कार्ड भी शामिल हैं). पिछले एक सवा साल के भीतर राजीव शर्मा के एकाउंट में 40 से 45 लाख रुपये से ज्यादा का पैसा आया. उनके ई-मेल आईडी को एक्सेस कर रहे हैं. जिसके माध्यम से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं. उनके लेख चीन के ग्लोबल टाइम्स में भी प्रकाशित होते थे.

2016 से शुरू हुआ जासूसी का सिलसिला स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव का कहना है कि राजीव शर्मा वर्ष 2016 से भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां चीनी एजेंसियों को उपलब्ध करा रहे थे.

2016 में माइकल नामक चीनी अधिकारी से लिंकडइन के माध्यम से हुआ था सम्पर्क डीसीपी संजीव यादव का कहना है कि अब तक की पूछताछ में राजीव शर्मा ने खुलासा किया है कि 2016 में लिंकडइन के माध्यम से माइकल से उनका सम्पर्क हुआ. माइकल ने उन्हें जॉब का आफर दिया और फिर उन्हें मिलने के लिए चीन बुलाया था. वहां पर माइकल ने राजीव शर्मा को सही उद्देश्य बताया और मोटी रकम का लालच देकर जासूसी करने के लिए तैयार कर लिया. 2018 तक राजीव शर्मा माइकल के लिए काम करते रहे और फिर 2019 से जॉर्ज के लिए काम करने लगे. जॉर्ज भी चीनी खुफिया एजेंसी का अधिकारी है. राजीव शर्मा पर आरोप है कि वह चीनी एजेंसियों को भारत और चीन की सीमा से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराते रहे हैं. वह पीआईबी कार्ड होल्डर हैं. 40 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. देश के कई डिफेंस कवर करने वाले पत्रकारों से भी जानकारी जुटाकर चीन को उपलब्ध कराई जा रही थी.

Exclusive: कृषि बिलों से MSP और मंडी खत्म नहीं होंगी, फैलाया जा रहा है भ्रम-कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर 

विदेशों में होती थी मीटिंग पुलिस ने दावा किया है कि राजीव शर्मा और जॉर्ज की मुलाकात विदेशों में होती थी. प्रबन्ध जॉर्ज की तरफ से कराया जाता था.

किंग शी और शेर सिंह शेल कंपनी के डायरेक्टर पुलिस ने आज एक चीनी महिला किंग शी और नेपाली युवक शेर सिंह को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों उस शेल कंपनी के डायरेक्टर हैं, जिनके माध्यम से राजीव शर्मा को पैसा दिया जा रहा था. किंग शी ने 2013 में जामिया यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था और उसके बाद वह भारत मे ही रुक गई. वह और शेर सिंह महिपालपुर में स्थित एमज़ेड मॉल और एमज़ेड फार्मा कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त हैं, इन्हीं कंपनियों से राजीव शर्मा को पैसा आ रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget