एक्सप्लोरर

PAFF-TRF के 25-30 आतंकी घाटी में एक्टिव, हमले की टेकनीक- गुरिल्ला वॉर, पुंछ-राजौरी में 2 साल में 34 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में जो 25-30 आतंकी एक्टिव हैं. ये आतंकी संगठन PAFF या TRF से जुड़े हैं. इनके 75-100 स्थानीय समर्थक भी हैं.

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान पुंछ-राजौरी में एक बार फिर आतंक को जिंदा करने की कोशिश में जुटा है. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में करीब 25-30 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव हैं. ये आतंकी पुंछ-राजौरी में मौजूद जंगलों में छिपे रहते हैं और मौका मिलने पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हैं.

जम्मू कश्मीर पुंछ में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर हमला किया. इस हमले में चार जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी जैश से जुड़े संगठन  PAFF ने ली है. गृह मंत्रालय ने इस संगठन पर इसी साल जनवरी में बैन लगाया था. 

'गुरिल्ला वॉर' टेकनिक से करते हैं हमला

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में जो 25-30 आतंकी एक्टिव हैं. ये आतंकी संगठन PAFF या TRF से जुड़े हैं. इनके 75-100 स्थानीय समर्थक भी हैं. ये जम्मू के पुंछ, राजौरी और रेयासी और कश्मीर के कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिलों में सक्रिय हैं. PAFF या TRF ने पिछले कुछ सालों में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है. ये संगठन 'गुरिल्ला वॉर' टेकनिक का इस्तेमाल करते हैं. ये सुरक्षाबलों पर छोटी छोटी टुकड़ियों में छिपकर हमला करते हैं. हमले को अंजाम देने के बाद ये वापस जंगल में छिप जाते हैं. बताया जा रहा है कि इन आतंकियों में  कुछ ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी ट्रेनिंग ली है.  

चीन की साजिश और पाकिस्तान की चाल

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, घाटी में आतंक को दोबारा खड़ा करने के पीछे चीन और पाकिस्तान का गेम प्लान है. दोनों देशों की कोशिश है कि इन हमलों से भारतीय सेना का ध्यान जम्मू कश्मीर की ओर खींचा जाए, और वह लद्दाख और अन्य जगहों पर अपनी तैनाती कम करे, जहां चीन और भारत के बीच पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है. भारत ने 2020 में चीनी सेना का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिफॉर्म फोर्स को पुंछ सेक्टर से लद्दाख में भेजा था. 

पुंछ-राजौरी में दो साल में 34 जवान शहीद

21 दिसंबर 2023: पुंछ में दो वाहनों पर हमले में 5 जवान शहीद
22-23 नवंबर 2023: राजौरी में मुठभेड़ के दौरान 2 कैप्टन समेत 5 शहीद
13 सितंबर: राजौरी में 1 जवान शहीद
5 मई: राजौरी में IED ब्लास्ट में 5 पैरा कमांडो शहीद
20 अप्रैल: पुंछ में घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया, 5 जवान शहीद
11 अगस्त 2022: राजौरी में आर्मी कैंप पर हमले में 5 जवान शहीद
14 अक्टूबर 2021: मेंधर में एक JCO समेत 4 जवान शहीद
11 अक्टूबर 2021: पुंछ के सुरनकोट में एक JCO समेत 5 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget