एक्सप्लोरर

कैप्टन तानिया शेरगिल ने ABP न्यूज से की खास बातचीत, रिपब्लिक डे परेड का नेतृत्व करेंगी

कैप्टन तानिया शेरगिल ने देश की बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर आपको अपने सपनों को हकीकत में बदलना है तो फिर उसके लिए जीजान से मेहनत करनी पड़ेगी.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के तुरंत बाद कैप्टन तानिया ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. अपने परिवार में चौथी पीढ़ी की आर्मी ऑफिसर कैप्टन तानिया के मुताबिक, वे बचपन से अपने परिवार में सभी को सेना की वर्दी पहने देखते आई थीं. यही वजह है कि उनका सपना था कि वे भी किसी दिन सेना की ये वर्दी पहनें. इसके लिए उन्होनें जी तोड़ कोशिश की और इंजीनियरिंग करने के बाद सेना में कमीशंड ऑफिसर बन गईं.

आपको बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में देश की ताकत तो दिखाई पड़ेगी ही साथ ही कैप्टन तानिया शेरगिल का भी खास आकर्षण हैं. हालांकि महिला ऑफिसर पहले भी गणतंत्र दिवस परेड में मार्चपास्ट में शामिल हुई हैं, लेकिन चौथी पीढ़ी की सैन्य अधिकारी होने के चलते वे देशभर में चर्चा का विषय बन गई हैं. उनके पिता सेना में आर्टिलरी (तोपखाने के) ऑफिसर थे और उन्होंने रिटायरमेंट के बाद सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दी थीं. उनके दादा आर्मर्ड (टैंक रेजीमेंट) में अधिकारी थे. जबकि उनके परदादा सिख रेजीमेंट में थे. ऐसा शायद पहली बार देखने को आया है कि कोई महिला अधिकारी भारतीय सेना में फोर्थ जेनरेशन आर्मी ऑफिसर हैं.

कैप्टन तानिया शेरगिल सेना में सिग्नल कोर की अधिकारी हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होनें बताया कि निकट भविष्य में लड़ाईयां युद्ध के मैदान से ज्यादा हाइब्रिड वॉरफेयर (साइबर, कम्युनिकेशन, स्पेस वॉरफेयर इत्यादि) होने वाली हैं, ऐसे में सेना की सिग्नल कोर का रोल बेहद महत्वपूर्ण है.

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कैप्टन तानिया सिग्नल कोर की टुकड़ी का नेतृत्व भी कर रही हैं. पहली बार सिग्नल कोर का मार्चिंग दस्ता राजपथ पर कदमताल करते दिखेगा. सेना दिवस के मौके पर भी कैप्टन तानिया सैन्य परेड की एडज्युटेंट थी और सबसे आगे दिखाई दी थीं.

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद इस साल गणतंत्र दिवस परेड में देश की सैन्य ताकत के बारे में जानकारी देते हुए मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस साल राजपथ पर एंटी-सैटेलाइट मिसाइल दिखाई देगी. जिसका पिछले साल ही डीआरडीओ ने परीक्षण किया था. इसके साथ-साथ के9वज्र, धनुष तोपें और टी-90 टैंक दिखाई देंगे. वायुसेना की ताकत फ्लाई पास्ट में दिखाई पड़ेगी. जिसमें पहली बार चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर्स के साथ साथ सुखोई, मिग29 और जगुआर फाइटर जेट्स दिखाई देंगे.

साथ ही मेजर जनरल कक्कड़ ने बताया कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुख परेड शुरू होने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल (राष्ट्रीय समर स्मारक) पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. पिछले साल तक अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती आई थी. लेकिन पिछले साल फरवरी में राष्ट्रीय समर स्मारक बनने के बाद से अब शहीदों का श्रद्धांजलि स्थल यही बन गया है.

ये भी पढ़ें-

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ऑफिस से अलग दो वॉर रूम बनवाए, प्रचार की नई रणनीति पर कर रही है काम

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget