एक्सप्लोरर

सेना के अधिकारी ने मंदिर जाकर खुद को मार ली गोली, घर में किया गया फोन, तब खुला असली राज

Wife Murder: सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सैन्य अधिकारी ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. जिसमें पत्नी को मारने की वजह शादीशुदा जीवन में विवाद को बताया गया था.

Army Officer Killed Wife Then Commit Suicide: पंजाब के फिरोजपुर कैंटोनमेंट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. फिरोजपुर में सेना के एक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात अधिकारी ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी पत्नी की भी हत्या की थी.

पुलिस ने बताया कि अधिकारी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी. जिसके बाद वह मंदिर में प्रार्थना करने गए थे. यहां उन्होंने खुद को भी गोली मार ली थी. पुलिस ने दोनों शवों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दोनों के ही परिवार फिरोजपुर पहुंचने वाले हैं. 

घर पर किया गया फोन, तो खुला राज

पुलिस ने सोमवार को बताया कि भारतीय सेना के अधिकारी ने रविवार (8 जनवरी) की रात आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी थी. इसके बाद वो अपनी यूनिट के क्वार्टर गार्ड गए. वहां मंदिर में उन्होंने प्रार्थना की और फिर अपने सिर में भी गोली मार ली. जब सेना के अधिकारियों ने उनके घर पर घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया. तब किसी ने फोन नहीं उठाया. फोन के न उठने पर घर पहुंचे सेना के अधिकारियों को उनकी पत्नी की लाश भी जमीन पर पड़ी मिली. 

सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सैन्य अधिकारी ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. जिसमें पत्नी को मारने की वजह शादीशुदा जीवन में विवाद को बताया गया था. सेना की ओर से ये भी बताया गया है कि दंपति की काउंसलिंग भी की जा रही थी. आत्महत्या करने वाले अधिकारी हिमाचल प्रदेश के थे. वहीं, उनकी पत्नी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से आती थीं. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद परिजन शवों को अपने साथ ले जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Rajkot News : गुजरात में ढाई साल की सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में पिता हुआ गिरफ्तार,मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget