एक्सप्लोरर

नए वीडियो में सेना के जवान का दर्द, 'जवानों के जरिए जूते साफ करवाना बंद हो'

 नई दिल्ली: बीएसएफ और सीआरपीएफ के बाद अब सेना के एक जवान का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो भी वायरल हो रहा है. जवान का नाम यज्ञ प्रताप सिंह है और वो 42 ब्रिगेड देहरादून में तैनात था.

यज्ञ प्रताप ने पिछले साल 26 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय से सेना के अधिकारियों की शिकायत की थी. जवान का आरोप है कि अधिकारी सैनिकों से घरों में सेवादारी करवाते हैं. ये शिकायत करने के बाद यज्ञ प्रताप को वहां से ट्रांसफर कर दिया गया है.

जवान यज्ञ प्रताप के आरोप पर सेना का बयान आया है. सेना का कहना है कि इतनी बड़ी सेना में कुछ निजी शिकायतें मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता. लेकिन इस जवान की शिकायत की जांच जा रही है और उसका समाधान करने की कोशिश की जा रही है. 42 ब्रिगेड की ये एक मात्र शिकायत है.

वीडियो में क्या बोल रहा है जवान यज्ञ प्रताप

‘’ मैं यज्ञ प्रताप सिंह इस समय 42 ब्रिगेड देहरादून में तैनात हूं. मेरी सर्विस 15 साल है. मैं 15 जून 2016 को एक एप्लिकेशन लिखा था, जो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री और उच्चतम न्यायालय के पास है. मैंने भारतीय सेना में अधिकारियों द्वारा जवानों के शोषण करने पर एक प्रार्थना पत्र लिखा था. जिसके बाद पीएमओ से हमारे ऑफिस एक लेटर आया था, जिसके बाद ब्रिगेडियर में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने हमारे ऊपर कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि मैंने उसमें ऐसा कुछ नहीं लिखा था जो भारतीय सेना के खिलाफ हो.’’

‘’मैंने लिखा था कि सेना में ऐसा नहीं होना चाहिए की जो फाइटर लोग हैं वह अधिकारियों की बूट पॉलिश, मेम साहब का काम जैसे रोजाना के काम करे. यह सभी कार्रवाई बंद होनी चाहिए.’’

‘’इस बात को लेकर जब अधिकारियों से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन लोगों ने मेरे ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया. अधिकारियों ने मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दी. वह मुझे टॉर्चर और परेशान करने लगे. वह लोग मुझे इतना परेशान करने लगे की कोई आम सैनिक होता तो आत्महत्या कर लेता. मैं एक सैनिक हूं. अपनी वर्दी की इज्जत के लिए न तो मैं सुसाइड करुंगा और न ही किसी के ऊपर गलत प्रयोग करने की कोशिश करूंगा. अगर मैं दुश्मन से लड़ सकता हूं तो मैं कोई ऐसा कदम नहीं उठाउंगा जिससे मेरी वर्दी पर लांछन लगे. आज मुझे चार बजे चार्जशीट या कोर्टमार्शल के लिए बुलाया गया है. हो सकता है मेरा कोर्टमार्शल हो जाए.’’

‘’मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करता हूं कि मैं एक एप्लिकेशन ही तो लिखा था. ऐसा मैंने क्या गलत कर दिया कि मेरे खिलाफ चार्जशीट या कोर्टमार्शल के लिए कमेटी बैठा दी गई.’’

यह भी पढ़ें

ABP न्यूज की पड़ताल: रिटायरमेंट के बाद क्या है जवानों का हाल ? BSF-CRPF के बाद SSB के एक जवान ने अफसरों पर लगाया तेल-राशन बेचने का आरोप तेज बहादुर का आवेदन मंजूर, 31 जनवरी को सर्विस से हो जाएंगे रिटायर जवान हत्याकांड: CISF बोली, ‘आठ दिन की छुट्टियों से लौटा था आरोपी जवान बलवीर’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget