एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: 'सेना नौकरी के लिए नहीं बल्कि जुनून और जज्बात के लिए है', अग्निपथ योजना पर सेना का बयान

Agnipath: अग्निपथ योजना में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा कि जो लोग नौकरी के लिए सेना में आना चाहते हैं वो ना आएं. क्योंकि सेना में भर्ती जुनून और जज्बे के लिए की जाती है.

Press Conference on Agnipath: मंगलवार को सेना के तीनों अंग यानि थलसेना (Army), वायुसेना (IAF) और नौसेना (Navy) ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर साझा प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) की. इस प्रेस कांफ्रेंस में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स (DMA) के एडिशनल सेक्रेटरी (Additional Secretary) , लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी (Anil Puri) भी मौजूद थे. उसी दौरान उन्होनें साफ किया कि अग्निपथ योजना लाने का मकसद सेना को युवा बनाना है, सेना को कम करना नहीं है. सेना की फाइटिंग फोर्स को कभी भी कम नहीं किया जा सकता है. सिर्फ गैर-जरुरी यानि सेना की 'टेल को जरुर कम किया जा सकता है. 

अग्निपथ योजना में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा कि जो लोग नौकरी के लिए सेना में आना चाहते हैं वो ना आएं. क्योंकि सेना में भर्ती जुनून और जज्बे के लिए की जाती है. आपको बता दें कि कुछ साल पहले तत्कालीन सेनाध्यक्ष, जनरल बिपिन रावत ने भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ये बात कही थी कि जो नौजवान नौकरी के लिए सेना में आना चाहते हैं वो ना आएं. सेना में फिजीकली और मेटंली फिट युवा हैं आ सकते हैं जो पहाड़ जैसी चुनौतियां का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं. 

अभी अग्निपथ योजना में भर्ती के नियम बदले नहीं गए
उन्होनें साफ किया कि ये सोचना कि जो अग्निवीर मात्र चार साल के लिए सेना में आएगा उसमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने और समपर्ण की भावना कम होगी, सरासर गलत है. हर अग्निवीर के पीछे एक रेगुलर सोल्जर और सूबेदार खड़ा होगा. अगर किसी ने भी सेना से भागने की कोशिश की तो सब जानते हैं कि सेना में भगोड़ों के साथ क्या किया जाता है. लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा कि अग्निवीर की यूनिफॉर्म से लेकर सुविधाएं तक वहीं होगी जो एक सैनिक को होती है. अगर अग्निवीर युद्ध में लड़े तो उन्हें परमवीर चक्र भी मिल सकता है. 

लेफ्टिनेंट जनरल पुरी के मुताबिक, अग्निपथ योजना में अभी तक चली आ रही भर्ती प्रक्रिया को नहीं बदला गया है. जिस तरह थलसेना में ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर भर्ती होती आई है वो वैसे ही होगी. रेजीमेंट सिस्टम भी वैसा ही चलता रहेगा. प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थलसेना के एडजुयटेंट जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल बी सी पोन्नपा ने साफ किया कि अभी भी सेना में 75 प्रतिशत भर्तियां ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होती हैं, कुछ इंफेंट्री रेजीमेंट हैं जहां पर कैचमेंट एरिया की भर्ती ज्यादा होती है. 

सैकड़ों घंटे बैठक हुई अग्निवीर योजना के लिए 
ऐसी रेजीमेंट में अब कैचमेंट एरिया के अलावा दूसरी जगहों से भी भर्तियां की जाएंगी. प्रेस कांफ्रेंस में लेफ्टिनेंट पुरी ने बताया कि अग्निपथ योजना को आनन-फानन में नहीं लाया गया है. उन्होनें बताया कि इस योजना को लाने के लिए सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना में 500 घंटों की कुल 150 मीटिंग हुई. इसके अलावा रक्षा मंत्रालय में 150 घंटों की कुल 60 बैठक हुईं. सरकार के स्तर पर बात करें तो कुल 100 घंटों की 44 मीटिंग की गई. प्रेस वार्ता में उन्होनें स्लाइड की जरिए बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, चीन और इजरायल जैसे देशों की सेनाओं की स्टडी करने के बाद ही अग्निवीर मॉडल को तैयार किया गया है. 

उपद्रवियों के लिए सेना में कोई जगह नहींः
मीडिया (Media) के उन रिपोर्ट्स (Reports) पर की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) एक पायलट-प्रोजेक्ट (Pilot Project) है और अगले 4-5 साल में उसमें बदलाव लाया जा सकता है इस पर लेफ्टिनेंट जनरल पुरी (Lieutenant General Puri) ने साफ किया कि ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी इस योजना में 45 हजार अग्निवीरों की भर्ती (Recruitment of 45 thousend Agniveer) की जा रही है लेकिन आने वाले सालों में ये संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है.

लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने पिछले कुछ दिनों में अग्निपथ पर की रिपोर्टिंग की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया कि योजना को लेकर सोशल मीडिया पर जितनी अफवाह और गलत खबरें चल रही थीं उसमें कमी आई है. उन्होनें एक बार फिर दोहराया कि उपद्रवियों के लिए सेना में कोई जगह नहीं है.

यह भी पढ़ेंः

Delhi Police Detained: नरेश सेठी गैंग के 3 गुर्गे कच्छ से पुलिस हिरासत में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया डिटेन

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को दे रही है 'थर्ड डिग्री टॉर्चर', गैंगस्टर के वकील का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget