एक्सप्लोरर

Army chief: 'सीमा पर कभी कम नहीं होगी चुनौती', जानें क्यों सेना प्रमुख ने कही इतनी बड़ी बात

Army Chief Manoj Pandey On Border Situation: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारत की सीमा पर हालात उलझे हुए हैं. ये हमेशा बने रहेंगे. इसलिए हमारे सामने चुनौतियां हमेशा कायम रहेंगी.

Army Chief Manoj Pandey On Border Situation: भारत चीन और पाकिस्तान जैसे दो ऐसे पड़ोसियों से घिरा हुआ है जिनसे रिश्ते दशकों से तल्ख बने हुए हैं. इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार (16 दिसंबर) को इस बात के संकेत दिए हैं कि सीमा पर चुनौतियां कभी कम नहीं होंगी.

इसकी वजह के तौर पर उन्होंने सीमा पर उलझी हुई परिस्थितियों का जिक्र किया है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए खुद को ढालना होगा.

'हमेशा अप्रत्याशित की अपेक्षा'
सेना प्रमुख ने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाओं को 'अप्रत्याशित की अपेक्षा करें' की कहावत के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है. उन्होंने भू-राजनीतिक परिदृश्यों और सुरक्षा चुनौतियों के बारे में सेना के जागरूक रहने की जरूरत पर भी जोर दिया.

नागपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि विरासत में मिली अस्थिर सीमाओं की चुनौतियां हमें उलझाना जारी रखेंगी. सेना प्रमुख जनरल पांडे की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आई है. इसीलिए इसे बेहद खास माना जा रहा है.

हिंद प्रशांत क्षेत्र में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए जनरल पांडे ने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक तरीके से अधिकार को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. उन्होंने कहा, ''अप्रत्याशित की अपेक्षा करना एक ऐसी चीज है जो हमारे लिए जरूरी है.''

सेना प्रमुख पांडे ने कहा, ''ब्लैक स्वान जैसी घटनाएं वैश्विक सुरक्षा के परिदृश्य में उथल-पुथल ला सकती हैं. रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के परिणाम अन्य देशों के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित करेंगे, जो आने वाले दशकों में विश्व राजनीति को एक नया रूप देंगे".

आपको बता दें कि चीन से सटी भारत की सीमा पर दोनों ओर से गतिरोध जारी है. लद्दाख में एक बार फिर चीन ने सैन्य तैनाती बढ़ा दी है, जिसके बाद भारत ने भी सैनिकों की संख्या बढ़ायी है. पिछले कई वर्षों से चीन से सटी सीमा पर इस तरह के गतिरोध हो रहे हैं जिसे लेकर मनोज पांडे ने भारत की स्थिति बतायी है. उन्होंने स्पष्ट बताया कि इस तरह के गतिरोध वाले हालात भविष्य में भी कम होने के आसार नहीं हैं.

 ये भी पढ़ें:China Russia Relationship: चीनी विदेश मंत्री के गायब होने पीछे पुतिन का हाथ? निक्केई एशिया ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget