एक्सप्लोरर

Indian Army: 'दूसरों के भरोसे नहीं रह सकती देश की सुरक्षा', आर्मी चीफ मनोज पांडे ने डिफेंस सेक्टर को लेकर क्यों कही ये बात?

Indian Army: जनरल मनोज पांडे ने बताया कि हमारे पास फिलहाल 340 स्वदेशी डिफेंस इंडस्ट्री हैं, जो कि 2025 तक 230 कॉन्ट्रैक्ट्स के पूरा होने की दिशा में काम कर रही हैं.

Indian Army: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि देश की सुरक्षा न तो आउटसोर्स (बाहर से सेवाएं लेना) की जा सकती है और न ही यह दूसरों की उदारता पर निर्भर रह सकती है. मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) को यह बात उन्होंने देश की राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कही.

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के नौवें नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव में डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की अहमियत पर जोर देते हुए जनरल मनोज पांडे बोले कि क्षमता के विकास की बात करें तो हम अहम टेक्नोलॉजी इंपोर्ट (आयात) कर रहे हैं और उन देशों पर निर्भर हैं जिनके पास ये हैं. ऐसे में हमें यह साफ होना चाहिए कि हम हमेशा एक टेक्नोलॉजी साइकिल (प्रौद्योगिकी चक्र) से पीछे रहेंगे.

"युद्ध में जाने से नहीं हिचकिचाएंगे देश"

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने यह भी बताया, "हाल-फिलहाल के जियो-पॉलिटिकल (भू-राजनीतिक) घटनाक्रमों ने दिखाया कि जहां राष्ट्रीय हितों का सवाल है, देश युद्ध में जाने से नहीं हिचकिचाएंगे. इन विकासों ने कठोर शक्ति की प्रासंगिकता की फिर से पुष्टि की है."

इंडियन आर्मी का क्या है आगे का विजन?

आर्मी चीफ ने कार्यक्रम के दौरान सेना के विजन के बारे में भी बताया. वह इस बारे में बोले- आर्मी का आगे का विजन खुद को आधुनिक, फुर्तीली, अनुकूलक, टेक्नोलॉजी से चलने वाली और आत्म निर्भर बनाना है. हमारा यह भी मकसद है कि हम राष्ट्र हितों की रक्षा करते हुए अलग-अलग किस्म के माहौल में पूरी क्षमता के साथ युद्ध जीत सकें.   

अभी इतनी बड़ी है स्वदेशी डिफेंस इंडस्ट्री

प्रोग्राम के दौरान जनरल मनोज पांडे ने यह भी जानकारी दी- हमारे पास मौजूदा समय में 340 स्वदेशी डिफेंस इंडस्ट्री हैं, जो कि 2025 तक 230 कॉन्ट्रैक्ट्स के पूरा होने की दिशा में काम कर रही हैं और इनमें 2.5 लाख करोड़ रुपए का खर्च शामिल है.

यह भी पढ़ेंः 'राहुल के DNA की हो जांच, वो गांधी कहलाने लायक भी नहीं', बोले केरल के LDF विधायक, मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget