एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'राहुल के DNA की हो जांच, वो गांधी कहलाने लायक भी नहीं', बोले केरल के LDF विधायक, मचा बवाल

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान सवाल उठाया था कि सीएम पिनराई विजयन के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से कोई पूछताछ या गिरफ्तारी की कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

Lok Sabha Elections 2024: केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ के विधायक पीवी अनवर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) को उन्होंने एक चुनावी जन सभा में कहा कि राहुल गांधी के डीएनए की जांच की जानी चाहिए. वह चौथे दर्जे के नागरिक बन चुके हैं, जो कि गांधी सरनेम से पुकारे जाने के लायक भी नहीं हैं. 

केरल सीएम पिनराई विजयन के खिलफ राहुल गांधी के बयान को लेकर एलडीएफ एमएलए ने सवाल उठाया- नेहरू परिवार से नाता रखने वाला कोई शख्स कैसे इस तरह के बयान दे सकता है. मेरी राय है कि राहुल गांधी के डीएनए की जांच होनी चाहिए. इस बात में कोई विवाद नहीं है.

राहुल गांधी ने पिनराई विजयन पर उठाए थे सवाल

वायनाड से लोकसभा सांसद ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान केरल सीएम को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा था कि आखिरकार पिनराई विजयन के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से कोई पूछताछ या गिरफ्तारी की कार्रवाई क्यों नहीं की गई. वह भी तब जब उनके खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे. 

कांग्रेस MP पर बयान को लेकर भड़के थे लेफ्ट नेता

लेफ्ट के नेताओं ने इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की कड़ी निंदा की थी. उन्होंने तब हिदायत दी थी कि राहुल गांधी को पिनराई विजयन के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करनी चाहिए. 

केरल CM ने कहा- राहुल गांधी आलोचना से परे नहीं

इस बीच, राहुल गांधी के खिलाफ पीवी अनवर के हालिया बयान के बारे में जब केरल सीएम से सवाल हुए तो मंगलवार को उन्होंने कन्नूर में पत्रकारों को साफ किया- राहुल गांधी ने जो कुछ कहा है, उन्हें उसका जवाब मिलेगा. वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो आलोचना से परे हों. 

EC के पास पहुंची INC, पुलिस से बोली- एक्शन लीजिए

कांग्रेस सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल तब देखने को मिला, जब कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा दिया. पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह अनवर के खिलाफ एक्शन ले. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएम हसन की ओर से कहा गया- हमने इस मामले में चुनाव आयोग से तत्काल दखल की डिमांड की है. पुलिस से भी अपील की है कि वह अनवर के खिलाफ केस दर्ज करे. 

यह भी पढ़ेंः 'गोवा पर थोपा गया संविधान', कांग्रेस कैंडिडेट ने किया दावा तो PM मोदी बोले- ये है सोची-समझी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh
Mahindra XUV 7XO vs XUV700: अब कौन ज़्यादा बेहतर? | Auto Live
Sandeep Chaudhary: भगवान राम भाजपाई या सपाई? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण
UP Politics: राम, वनवास और PDA की राजनीति चुनाव दांव? | Virendra Singh | BJP | SP | Election 2027
MG Windsor एक फुल चार्ज में कितनी रेंज देती है ? | Auto Live #mgwindsorev #mg #ev

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget