एक्सप्लोरर

'फर्जी मतदाताओं के बूस्टर डोज से जीते PM मोदी, BJP को भी चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं', बोले पवन खेड़ा

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के 6 दिन में 6 लोकसभा सीट के मतदाता सूची के आंकड़े पेश करने के बाद कांग्रेस नेता ने निशाना साधा और कहा कि भाजपा को भी चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है.

कांग्रेस ने गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में फर्जी मतदाताओं के बूस्टर डोज से जीते थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6 लोकसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के आंकड़े सामने रखकर यह साबित कर दिया कि उनके और निर्वाचन आयोग के बीच सांठ-गांठ है.

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि राहुल गांधी को ‘वोट चोरी’ का खुलासा करने के कुछ देर बाद निर्वाचन आयोग ने नोटिस देकर हलफनामा मांगा, लेकिन भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के संवाददाता सम्मेलन के 24 घंटे बीतने के बावजूद उन्हें नोटिस क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी मतदाता सूची की बात साबित होने के बाद क्या अब 2024 का लोकसभा चुनाव रद्द नहीं होना चाहिए.

भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार

भाजपा ने बुधवार (13 अगस्त, 2025) को रायबरेली, वायनाड, डायमंड हार्बर और कन्नौज संसदीय सीट पर मतदाता पंजीकरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया था. इसके साथ ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अभिषेक बनर्जी और अखिलेश यादव से लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की मांग की थी. सत्तारूढ़ दल के नेता अनुराग ठाकुर ने यह भी दावा किया था कि विपक्ष के इन नेताओं ने 'वोट चोरी' के जरिये लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है.

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘सात अगस्त को सबने देखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का सच उजागर किया. इस खुलासे से भाजपा के लोग 6 दिन तक सदमे में रहे, फिर अनुराग ठाकुर को संवाददाता सम्मेलन करने के लिए भेजा, लेकिन उनके इस कदम से निर्वाचन आयोग की भूमिका और संगीन हो गई है.’

भाजपा को ‘वोट चोरी’ से फर्क नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संवाददाता सम्मेलन में 6 लोकसभा क्षेत्रों के आंकड़े रखे और यह साबित करने का प्रयास किया कि इन क्षेत्रों में फर्जी मतदाता है और मतदाता सूची में गड़बड़ी है. कांग्रेस नेता का कहना था, ‘हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भाजपा को ‘वोट चोरी’ से फर्क नहीं पड़ रहा था, लेकिन अब अचानक से इन्हें रुचि पैदा हो गई है.’

उनके मुताबिक, राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन के कुछ देर बाद ही आयोग का नोटिस आ गया था और उनसे हलफनामा मांगा गया था, लेकिन अनुराग ठाकुर के संवाददाता सम्मेलन के 24 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं आया.

भाजपा के पास 6 दिन में 6 लोकसभा सीट के आंकड़े कैसे?

खेड़ा ने कहा, ‘हमें बेंगलुरु के विधानसभा क्षेत्र महादेवपुरा के आंकड़ों को एकत्र करने में 6 महीने लगे, क्योंकि हमें इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची नहीं दी गई. वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को 6 दिन में 6 लोकसभा सीट के आंकड़े मिल गए.’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्हें ये आंकड़े इतनी जल्दी कैसे मिल गए और जब निर्वाचन आयोग के पास इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची है तो यह (सूची) कांग्रेस को क्यों नहीं दी जाती?

खेड़ा ने दावा किया, ‘इससे स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग के पास इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची है, लेकिन वह जनता और विपक्ष को देना नहीं चाहता.’ उन्होंने कहा, ‘अनुराग ठाकुर ने जो सबूत आपके सामने रखे, वे आपराधिक सबूत हैं. हम मांग करते हैं कि ये सबूत हमें सौंपे जाएं, क्योंकि अब आपका अपराध साबित हो चुका है. भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच सांठ-गांठ है, यह अनुराग ठाकुर ने साबित कर दिया है.’

वाराणसी में फर्जी मतदाताओं का ‘बूस्टर डोज’

खेड़ा ने दावा किया कि अगर वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची मिल जाए तो सबको यकीन हो जाएगा कि मतगणना के दिन प्रधानमंत्री मोदी को फर्जी मतदाताओं का ‘बूस्टर डोज’ मिला था और यह भी साबित हो जाएगा कि वह प्रधानमंत्री की कुर्सी ‘चुराकर’ इसपर बैठे हैं. भाजपा कहती है कि राहुल गांधी जी को देश की संस्थाओं पर भरोसा नहीं है तो क्या कल अनुराग ठाकुर संस्थाओं पर भरोसा कर रहे थे? 

उन्होंने सवाल किया, ‘आज पक्ष और विपक्ष दोनों निर्वाचन आयोग से सवाल पूछ रहा है, ऐसे में मुख्य निवार्चन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहां हैं?’ खेड़ा ने कहा कि भाजपा के संवाददाता सम्मेलन से यह साबित हो गया है कि पिछला लोकसभा चुनाव फर्जी मतदाता सूची के आधार पर हुआ था. क्या इस चुनाव को रद्द नहीं कर देना चाहिए?

ये भी पढ़ें;- अगले 120 साल में देश में हिंदू आबादी घटकर रह जाएगी 67 फीसदी! TISS संस्था की डॉक्यूमेंट्री में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget