एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक और कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक से मौत, राहुल गांधी ने जताया दुख

Congress: 'भारत जोड़ो यात्रा' में जुड़ने के लिए जीरापुर निवासी कांग्रेसी नेता मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे. यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनका निधन हो गया.

Bharat Jodo Yatra in MP: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से एक बुरी खबर सामने आई है. यात्रा में शामिल एक और कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक का नाम मांगीलाल शाह बताया जा रहा है. मृतक मंगीलाल शाह मध्य प्रदेश के जीरापुर के रहने वाले थे. मंगीलाल के निधन पर राहुल गांधी ने भी शोक जताया है. 

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' अभी मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में है. यात्रा में जुड़ने के लिए जीरापुर निवासी कांग्रेसी नेता मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे. यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया. दिल का दौरा पड़ने से उनको आनन-फानन में सुसनेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

मृतक का पार्थिव शरीर घर भेजा गया

सुसनेर में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित शासकीय सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगीलाल शाह को मृत घोषित कर दिया. बीएमओ डॉ. मनीष कुरील और डॉक्टर वैभव भावसार ने मंगीलाल की जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ रही. पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रियवृत सिंह भी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे थे. मृतक मंगीलाल का शव बिना पोस्टमार्टम करवाए निजी वाहन के जरिये जीरापुर ले जाया गया. 

नांदेड में कृष्णकांत पांडे का हुआ था निधन

इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड जिले में भी यात्रा से जुडे़ एक कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी. भारत जोड़ो यात्रा जब नांदेड में थी, तो यात्रा से जुड़े कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. मृतक कष्णकांत पांडे, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव थे. उनके निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने शोक जताया था.

आगर मालवा में राहुल का अनोखा स्वागत

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी जब आगर मालवा पहुंचे तो कांग्रेसियों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में उनका स्वागत किया. यहां राहुल गांधी का स्वागत पालतू कुत्तों के जोड़े ने किया. लैब्राडोर प्रजाति के कुत्तों ने राहुल गांधी को गुलदस्ता भेंट किया.

ये भी पढ़ें-Bharat Jodo Yatra: 'इस सफर के राहगीर हैं कई...', भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का दो कुत्तों लिजो और रेक्सी ने यूं किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget