एक्सप्लोरर

पूछताछ में Anil Deshmukh का दावा, 'Parambir Singh नहीं चाहते थे Antilia मामला ATS को ट्रांसफर किया जाए'

चांदीवाला आयोग (Chandiwala Commission) के सामने पूछताछ के दौरान अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने परमबीर सिंह (Parambir Singh) को लेकर बड़ा दावा किया है.

Antilia Case: महाराष्ट्र (Maharashtra) के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) सचिन वाझे (Sachin Wajhe) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि निलंबित आईपीएस (IPS) अधिकारी और मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) परमबीर सिंह नहीं चाहते थे कि एंटीलिया मामले (Antilia case) की जांच एटीएस (ATS) को ट्रांसफर किया जाए. चांदीवाला आयोग (Chandiwala Commission) के सामने सवाल जवाब में अनिल देशमुख ने इस बात का खुलासा किया. आयोग के सामने उन्होंने कहा कि जब देशमुख से पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के वकील योगेश नायडू सवाल जवाब कर रहे थे तब देशमुख ने कई खुलासे किए.

अनिल देशमुख ने कहा, ''जब एंटीलिया मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर एटीएस को सौंपने की बात चल रही थी तब परमबीर सिंह नहीं चाहते थे की ऐसा हो. वह उस वक्त थरथरा रहे थे साथ की मना रहे थे की हमें ऐसा नहीं करना चाहिए.'' बता दें कि परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद इन आरोपों की जांच चांदीवाला आयोग कर रही है.

वकील योगेश नायडू ने जब देशमुख से पूछा की आपको कब लगा को वाझे जेनरल रिपोर्टिंग (हायरार्की प्रोटोकॉल) के नियमों का पालन नही करते. इसपर जवाब देते हुए देशमुख ने कहा की मैंने सबसे पहले वाझे का बिहेवियर पैटर्न 25 फ़रवरी को नोटिस किया था जब जिलेटिन से लदी स्कोर्पियो एंटीलिया के पास मिली थी और उस मामले की जांच का जिम्मा परमबीर सिंह ने वाझे को दिया था.

बता दें कि 1 मार्च को वाझे को इस जांच से हटा कर ACP नितिन अलकनुरे को जांच अधिकारी बनाया गया था. 5 मार्च को विधानसभआ में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने एंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन की हत्या का मुद्दा उठाया और फिर सचिन वाझे के ट्रांसफ़र या निलंबन की मांग की.

अनिल देशमुख ने कहा कि उस समय मैंने तीन अ्य अधिकारियों की उपस्थिति में तत्कालीन मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को विधानसभा के चैंबर में बुलाया और पूछा कि आप सरकार को एंटीलिया और मनसुख हत्या मामले में कैसे अंधेरे में रख सकते हैं. उस समय परमबीर सिंह थरथरा रहे थे जब हमने एंटीलिया मामले की और जानकारी मांगी. उस वक्त उन्होंने कहा कि मुझे बिलकुल नहीं मालूम की वाझे इन सबमें कैसे शामिल हो गया.

कुछ वरिष्ठ अधिकारी जो उस मीटिंग में थे उन लोगों ने भी कहा की इस मामले को एटीएस को ट्रांसफ़र कर देना चाहिए. उस वक्त परमबीर सिंह ऐसा नहीं होने देना चाह रहे थे और वो इस मामले की जांच मुंबई पुलिस के पास ही रहे ऐसा करने के लिए वह कई तर्क भी दे रहे थे.

अनिल देशमुख ने कहा कि इसके बावजूद मामले को ATS के पास ट्रांसफ़र कर दिया गया और 7 मार्च को ATS ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया. बता दें कि इस मामले की सुनवाई चांदीवाल कमीशन ने लगभग पूरी कर ली है और फरवरी के अंत तक रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सकती है.

Railway यात्रियों को सिखाया जाएगा Train में चलने का 'शऊर', बोर्ड ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget