एक्सप्लोरर

अनिल बैजल बने दिल्ली के उपराज्यपाल, कहा समस्याएं कम करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल का पद संभाला. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ नौकरशाह और कई अन्य जाने माने लोग उपस्थित थे.

दिल्ली हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस जी रोहिणी ने, साल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी 70 वर्षीय बैजल को, उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में राजनिवास में आज सुबह 11 बजे दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के तौर पर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शपथ लेने के बाद अनिल बैजल ने कहा कि "उनकी कोशिश दिल्ली की समस्याओं को कम करने की होगी. दिल्ली सरकार के साथ रिश्ते सुधारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो किसी कयासी बातों में नही पड़ना चाहते. बैजल ने कहा कि बैठकर बात कर देखेंगे कि क्या होता है".

नौकरशाही पर नियंत्रण समेत कई विवादास्पद मुद्दों पर आप सरकार और केंद्र के बीच टकराव बढ़ने की पृष्ठभूमि में बैजल ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल का पदभार संभाला है. 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के अधीन केंद्रीय गृह सचिव थे और साथ ही अन्य मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं.

बैजल को आप सरकार के साथ कामकाज का कोई उपयुक्त तरीका ढूढना होगा क्योंकि आप सरकार का निवर्तमान उपराज्यपाल नजीब जंग से कटु संबंध रहा है. जंग ने पिछले हफ्ते अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

नियमों के हिसाब से चलने के लिए चर्चित बैजल को कई अहम फैसले करने होंगे जिनमें शुंगलू समिति की रिपोर्ट भी शामिल है. जंग ने पिछले दो सालों में आप सरकार की तरफ से लिए गए निर्णयों से जुड़ी फाइलों का परीक्षण करने के लिए यह समिति बनायी थी. समिति ने केजरीवाल सरकार के कुछ फैसलों में अनियमिताओं की ओर कथित इशारा किया था.

बैजल को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के नये अध्यक्ष की भी नियुक्ति करनी होगी. कृष्णा सैनी की नियुक्ति जंग की तरफ से ठुकरा दिये जाने के बाद आयोग का अध्यक्ष पद नवंबर से खाली है. बैजल 2006 में शहरी विकास सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे. वह दिल्ली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष रह चुके हैं और माना जाता है कि वह दिल्ली प्रशासन की बारिकियों से भलीभांति अवगत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget