एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने उठाए लॉकडाउन को लेकर सवाल, कहा- अर्थव्यवस्था पर पड़ा बुरा असर

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1 करोड़ 29 लाख के आंकड़ा के पार पहुंच गए हैं. वहीं देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की बात कही जा रही है. ऐसे में द्योगपति अनिल अंबानी के सबसे बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने अब लॉकडाउन पर सवाल किए हैं.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ा रहे हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश के कुछ राज्यों में एहतियात के तौर पर नाइट कर्फ्यू के साथ ही सेमी-लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही गई है. वहीं उद्योगपति अनिल अंबानी के सबसे बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने अब लॉकडाउन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है.

लॉकडाउन को लेकर अनमोल अंबानी ने उठाए सवाल

रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के 29 वर्षीय पूर्व कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर सेमी-लॉकडाउन को लेकर सवाल किया है. उनका कहना है कि इस तरह लॉकडाउन लगाकर सरकार छोटे व्यवसायों और दैनिक वेतन भोगियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह के प्रतिबंधों से स्वास्थ्य पर नियंत्रण नहीं होता बल्कि अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है.

अर्थव्यवस्था को हुआ नुकसानः अनमोल

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'कोरोना संक्रमण के इस दौर में अभिनेता अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रख सकते हैं. प्रोफेशनल ‘क्रिकेटर’ अपने खेल को देर रात तक खेल सकते हैं. 'राजनेता' लोगों की भीड़ के साथ अपनी रैलियों को जारी रख सकते हैं, लेकिन आपका व्यवसाय या कार्य आवश्यक नहीं है.' बता दें कि उन्होंने पहले भी इस तरह के प्रतिबंधों के विरोध में आवाज उठाई थी और उन्हें बदनाम करने वाले वीडियो और टिप्पणियों को रीट्वीट किया था.

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात 10 बजे सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक 10 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. मध्य प्रदेश के भी कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की बात सामने आई है.

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1 करोड़ 29 लाख 25 हजार 994 के आंकड़ा के पार पहुंच गए हैं. जिसमें से अब तक 1 लाख 66 हजार 892 संक्रमितों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. वहीं 1 करोड़ 18 लाख 48 हजार 883 संक्रमितों का इलाज सफल रहा है. फिलहाल वर्तमान में तकरीबन 9 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना एक्टिव हैं.

इसे भी पढ़ेंः बिपिन रावत ने कहा- राष्ट्रीय हित बरकरार रखने में भारत के नेतृत्व ने राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ निश्चय जताया

Corona Symptoms: कोरोना की दूसरी लहर में इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, रोज आ रहे लाखों संक्रमित केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget