एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी सरकार ने 13 नए जिलों का किया गठन, ये है नए जिलों की लिस्ट

नए जिलों के गठन को लेकर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और शनिवार रात को जारी एक गजट नोटिफिकेशन में कहा गया था कि सभी नए जिले 4 अप्रैल से अस्तित्व में आ जाएंगे.

आंध्र में 13 नए जिलों का गठन किया गया है. आज से राज्य में ये सभी जिले अस्तित्व में आ गए हैं. जगन मोहन रेड्डी सरकार की ओर से प्रदेश में 13 नए जिलों के गठन के बाद अब कुल जिलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का शुभारंभ किया. नए जिलों के गठन को लेकर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और शनिवार रात को जारी एक गजट अधिसूचना में कहा गया था कि सभी नए जिले 4 अप्रैल से अस्तित्व में आ जाएंगे.

आंध्र प्रदेश में 13 नए जिलों का गठन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को नए जिलों के दफ्तर आवंटन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया था. अधिकारियों से कहा गया था कि वे 4 अप्रैल को सभी नए 13 जिला कार्यालयों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और कामकाज शुरू करें. मुख्यमंत्री 6 अप्रैल को सभी ग्राम और वार्ड सचिवालयों में 13 नए जिलों के गठन में अथक मेहनत करने वाले सभी स्वयंसेवकों का अभिनंदन करेंगे. अधिसूचना के बाद वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया और नए जिलों में डीएम और एसपी की नियुक्ति की है.

आंध्र प्रदेश के जिलों की लिस्ट

• विजयनगरम जिले से मान्यम जिला बना

• अनकापल्ली जिला विशाखापत्तनम जिले से काटकर बना

• विशाखापत्तनम जिले से काटर अल्लूरी सीताराम राजू बना

• गुंटूर जिले को काटकर नया जिला पलनाडु बनाया गया

• बापटला गुंटूर जिले को काटकर बनाया गया

• कुरनूल जिले से नया जिला नंदयाल बना

• पूर्वी गोदावरी जिले को काटकर काकीनाडा जिला बनाया गया

• कोनसीमा को पूर्वी गोदावरी जिले से अलग कर बनाया गया

• एलुरु पश्चिमी गोदावरी जिले को काटकर बनाया गया

• श्री सत्य साईं जिला अनंतपुर को काटकर बना

• एनटी रामाराव जिला मौजूदा कृष्णा जिले से बना

• श्री बालाजी को चित्तूर जिले से अलग कर बनाया गया

• कडप्पा जिले को काटकर नया जिला अन्नामाया बना

गौरतलब है कि जनवरी में आंध्र प्रदेश सरकार ने मौजूदा 13 में से 26 जिलों को बनाने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की थी. इसे लेकर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं. 2019 के विधानसभा चुनावों में रेड्डी ने वादा किया था कि उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आने पर हर लोकसभा क्षेत्र को एक जिला बनाएगी.

ये भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir News क्या फिर गैर-कश्मीरी टारगेट पर? ट्रक ड्राइवरों पर गोलीबारी के बाद घाटी में लौटा आशंकाओं का दौर

MNS चीफ राज ठाकरे के घर पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बैठक को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget