एक्सप्लोरर

एक विरोध ऐसा भी! लोगों ने मेयर के घर के अंदर लगाया कूड़े का ढेर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले का एक वीडियो वायरल है जिसमें लोग मेयर सुरेश बाबू के घर के अंदर कूड़ा फेंकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

Andhra Pradesh: देशभर में कई मौकों पर अनोखे विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते हैं. कई बार ये प्रदर्शन राजनेताओं के खिलाफ होते हैं तो कभी सरकारी अधिकारियों के खिलाफ. अब एक ऐसे ही विरोध प्रदर्शन का वीडियो आंध्र प्रदेश से सामने आया है.

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले (Kadapa district) के निवासियों ने मंगलवार (27 अगस्त) को मेयर सुरेश बाबू के घर के सामने कूड़ा फेंककर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Protests) किया. दरअसल, लोगों ने मेयर सुरेश बाबू के एक आदेश से गुस्सा होकर ही ये कदम उठाया. 

क्यों फेंका घर के सामने कूड़ा?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर सुरेश बाबू ने कहा था कि घरों का कूड़ा तभी उठाया जाएगा जब लोग कूड़ा टैक्स (Garbage Tax) चुकाएंगे. मेयर का यही आदेश लोगों के गुस्से की वजह बना और उन्होंने विरोध करते हुए उनके घर के सामने ही कूड़ा फेंक दिया. 

विधायक ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेयर के आदेश के विरोध में विधायक माधवी रेड्डी ने भी लोगों से एक अपील कर दी. विधायक माधवी रेड्डी (Reddeppagari Madhavi Reddy) ने सख्त लहजे में लोगों से कहा कि वो कूड़ा टैक्स (Garbage Tax) न चुकाएं. 

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसपर कई यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि नाराज स्थानीय लोगों ने मेयर के घर को घेरा हुआ है और वो नारेबाजी कर रहे हैं. महिलाएं भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं. हवा में उछालकर कूड़े की थैलियों को अंदर फेंकते हुए लोगों को देखा जा सकता है. 

लोगों के बढ़ते प्रदर्शन के बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिसकर्मी मेयर के घर के बाहर पहुंचे. वीडियो में पुलिसकर्मियों को भी देखा जा सकता है. बताया गया कि पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और काफी देर बाद वहां से भीड़ को हटाया गया. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: महिला डॉक्टर के पकड़े बाल और बेड की स्टील रॉड पर पटका सिर, शराबी मरीज ने किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget