एक्सप्लोरर

Jagan Mohan Reddy Meets PM Modi: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Jagan Mohan Reddy In Delhi: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रेड्डी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की. शाम को रेड्डी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे.

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने बुधवार (28 दिसंबर) दोपहर पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की और राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा भी की. सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीएम से पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए लंबित धन जारी करने की बात की. लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम मोदी के आवास पर करीब 50 मिनट तक चली बैठक में रेड्डी ने रेखांकित किया कि उनके राज्य ने अब तक पोलावरम परियोजना पर करीब 2,900 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसकी केंद्र सरकार ने अब तक प्रतिपूर्ति नहीं की है. 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार संसाधनों की कमी का सामना कर रही है. सीएम ने परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से 10,000 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

आयोजित तकनीकी समिति ने पोलावरम परियोजना को पूरा करने के लिए 55,548.87 करोड़ रुपये का अंदाजा लगाया था. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोलावरम परियोजना की संशोधित लागत 55,548.87 करोड़ रुपये के अनुमान को भी जल्द मंजूरी देने की मांग की.

आंघ्र के सीएम ने की पीएम से बात 

इसके अलावा, सूत्रों ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दक्षिणी राज्य में अधिक लाभार्थियों को शामिल करने, 12 और मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी देने और खान अयस्क और समुद्र तट रेत खनिज क्षेत्रों के आवंटन की मांग की. राज्य की तरफ से संचालित आंध्र प्रदेश खनिज विकास निगम (APMDC) को खान अयतस्क और समुंद्र तट रेत खनिज क्षेत्रों के आवंटन की मांग की.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रेड्डी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की. शाम को रेड्डी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. इन सभी मुद्दों को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम मोहन रेड्डी ने इस साल पीएम मोदी से कई बार मुलाकात की है. 

कुछ महीने पहले सीएम रेड्डी मिले थे पीएम मोदी से 

कुछ महीने पहले भी सीएम रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में विकास को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात किए थे. उन्होंने पीएम आवास पर एक बैठक की थी, जिसमें राज्य के वित्त पोषण, पोलावरम बांध और नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी के साथ-साथ और भी विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किए थे. जिस समय सीएम और पीएम मोदी के बीच विकास को लेकर चर्चा हुई, उनमें से पोलावरम परियोजना सुर्खियों में रही थी. सीएम रेड्डी ने पोलावरम परियोजना के संशोधित अनुमानों को पीएम के सामने रखा था. 

ये भी पढ़ें: Heeraben Modi Health: मां हीराबेन से मिलने अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में कर रहे हैं मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget